ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा : अपनी मौत की साजिश रचने 90 साल की वृद्धा की ले ली जान… जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा : अपनी मौत की साजिश रचने 90 साल की वृद्धा की ले ली जान… जानिए क्या है पूरा मामला

By Mohan Rao
Published: August 20, 2023
Share
हत्याकांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में के अंतर्गत एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला पुलिस ने सुलझाया है। दरअसल अपने प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए महिला ने अपनी की मौत की साजिश रची। इसमें उसकी मदद उसके डॉक्टर प्रेमी ने की। प्रेमी ने इलाज के लिए पहुंची एक वृद्ध महिला की हत्या की और उसके शव को दुर्ग में अपनी प्रेमिका के घर लाकर जला दिया। इसके बाद सभी भाग गए। इस मामले में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद जांच शुरू हुई। पुलिस भी परत दर परत खोलते हुए आरोपियों तक पहुंच गई। इसके बाद पूर साजिश का पर्दाफाश हुआ। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने रविवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया

मिली जानकारी अनुसार गिरधारी नगर में रहने वाली मघु यादव 15-16 अगस्त की दरमियानी रात को जोरदार धमाके की आवाज सुाई दी। उठकर देखी तो स्टोर रूम में आग लगा हुआ था। उसने देवर भुपेन्द्र यादव को फोन कर जगाया और आग बुझाने लगे। इस दौरान इन लोगों ने देखा कि कोई लाश जल रही है। इसके बाद देखा कि उसकी देवरानी सुप्रिया यादव अपने कमरे में नहीं थी। इन लोगों ने सोचा कि जलने वाली उसकी देवरानी होगी। मौके पर चूड़ी व बिछिया देखकर इन्हें शव हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस सुप्रिया यादव के मायके गंडई से सूचना मिली कि वह खैरागढ़ एवं जालबांधा के बीच अचेत अवस्था में पड़ी थी होश आने के पश्चात डायल 112 के माध्यम से उसके मायके टिकरी पारा गंड़ई पहुंचाया गया है। सुप्रिया यादव के जीवित होने की पुष्टि होने के बाद अब मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात शव की पतासाजी शुरू की। इसके बाद सुप्रिया यादव ने पूछताछ में बताया कि वह गिरधारी नगर में अपने पति भुपेन्द्र यादव, दो बच्चों, सास व जेठ जेठानीयों व उसके बच्चों के साथ संयुक्त रूप से रहती है।

इस बीच पुलिस को पता चला कि सुप्रिया यादव सास की खरी खोटी व टोका टाकी से परेशान रहती थी। यही नहीं यह भी पता चला कि पूर्व में उसका अपने मायके गंड़ई के मेडिकल स्टोर संचालक व झोलाछाप डॉक्टर उमेश साहू से प्रेम प्रसंग था। पुलिस को यह भी पता चला कि उसका प्रेमी उमेश साहू 21 जुलाई से 8 अगस्त तक दुर्ग में रहा और बी फार्मा की परीक्षा दे रहा था। इस दौरान उसकी सुप्रिया यादव से अक्सर मुलाकात होती थी। इसी मुलाकात के दौरान सुप्रिया यादव ने अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया। इसके लिए उसने अपने आप को मृत घोषित करने की साजिश रची। इसके लिए उसने किसी भी महिला के शव को लाकर घर में जलाने की योजना बनाई, ताकि सुप्रिया यादव इनकी नजरों में मृत घोषित हो जाए।

प्रेमी ने वृद्धा की हत्या कर किया शव का बंदोबस्त
इसके बाद योजना के अनुसार सुप्रिया यादव का प्रेमी उमेश साहू ने गण्डई स्थित अपने क्लिनिक में लंबे समय से ईलाज करा रही सुरजा बाई मरकाम (90) की हत्या कर दी। उमेश साहू के पास वृद्धा 14 अगस्त को पहुंची तो उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को बोरे में भरकर मेडिकल स्टोर की फ्रिज में रख दिया। इसके बाद अपने मित्र प्रदीप जंघेल निवासी खैरानवापारा छुईखदान के साथ कार क्रमांक CG 04 LM 7005 की डिक्की रख कर शव को 15 अगस्त की रात 10 बजे दुर्ग में अपनी प्रेमिका सुप्रिया यादव के घर ले आया। यहां उमेश साहू ने रात एक बजे शव को सुप्रिया यादव जैसा दिखाने का प्रयास किया और पेट्रेल व पुरानी लकड़ियां डाल कर जला दिया। इस बीच धमाका हुआ जिसे सुनकर घर वाले जागे

शव जलाने के बाद उमेश साहू अपनी प्रेमिका सुप्रिया यादव को लेकर अपने साथी प्रदीप जंघेल के साथ गंडई ले गया। गंडई में वह रात भर उमेश साहू के मेडिकल स्टोर में रुकी। लेकिन अब सुप्रिया को अपने बच्चों की याद आने लगी तो वह वापस दुर्ग जाने की जिद करने लगी। इसके बाद उसके प्रेमी ने उसे खैरागढ़ में छोड़ दिया। खैरागढ़ में उसने सिंदूर और बंदन को अपने शरीर पर लगाकर पास के एक घर में जाकर बेहोश होने का नाटक किया और मदद मांगी। इस तरह वह वापस दुर्ग पहुंची। पुलिस ने इस मामले में सुप्रिया यादव उमेश साहू व प्रदीप जंघेल को गिरफ्तार कर लिया है।

किसानों के समर्थन में कल कोसानाला टोल प्लाजा के पास होगा चक्काजाम
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू, कांग्रेस के सवाल पर भाजपा ने दिया जवाब
ग्रामीण परिदृश्य में हो रहा सकारात्मक बदलाव, रीपा में ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा रोजगार
बारिश के दौरान शिवनाथ नदी महमरा एनीकट का जायजा लेने पहुँचे आयुक्त
CG Breaking : शराब के नशे में प्रेमी-प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट, प्रेमी ने पत्थर से किया हमला, अस्पताल से भागी प्रेमिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह मिलने से ताम्रध्वज साहू के समर्थको में हर्ष, खरगे की नयी टीम तैयार
Next Article मिशन मून: लूना-25 मिशन फेल, रूस का स्पेशक्राप्ट क्रैश, भारत का चन्द्रयान-3 इस समय करेगा लैंड, इसरो ने दी अहम जानकारी मिशन मून: लूना-25 मिशन फेल, रूस का स्पेशक्राप्ट क्रैश, भारत का चन्द्रयान-3 इस समय करेगा लैंड, इसरो ने दी अहम जानकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?