ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेना प्रमुख ने पाक, चीन सीमाओं पर तैनात सैनिकों को हर समय सतर्क रहने को कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

सेना प्रमुख ने पाक, चीन सीमाओं पर तैनात सैनिकों को हर समय सतर्क रहने को कहा

By @dmin
Published: January 15, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली,थल सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने मंगलवार को चीन, पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनात तथा कश्मीर में ‘छद्म युद्ध’ से मुकाबला कर रहे सैनिकों को चौबीस घंटे सतर्क रहने को कहा। इसके साथ उन्होंने जवानों को भरोसा दिलाया कि उनकी अलग-अलग जरूरतों को किसी भी कीमत पर पूरा किया जाएगा। आर्मी चीफ ने कहा कि सेना सिर्फ एक लड़ाकू संगठन नहीं है बल्कि एक मूल्यवान संस्था है जिसका देश के मन में खास स्थान है।
सेना दिवस की पूर्व संध्या पर 13 लाख कर्मियों वाले बल को दिए अपने संदेश में सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना ने राष्ट्र के मन में एक ‘विशेष स्थान’ बनाया है और यह केवल एक लड़ाकू संगठन या राष्ट्रीय शक्ति का औजार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह देश की एक मूल्यवान संस्था भी है। हमें अपने मूल्यों, आचार और अपने नागरिकों द्वारा जताए गए भरोसे को बनाए रखने के संकल्प में दृढ़ बने रहना है।’

‘पाक, चीन से लगी सीमा पर डटे जवान हर समय सतर्क रहें’
सेना प्रमुख ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तहत सैन्य मामलों का विभाग बनाने के सरकार के फैसले को एक फलदायक कदम बताया जिससे तीनों सेनाओं के बीच अधिक समन्वय होगा। थल सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना की प्राथमिक जिम्मेदारी शीर्ष स्तर की तैयारियां बरकरार रखना है। उन्होंने सभी कर्मियों, खासकर पाकिस्तान, चीन की सीमाओं और सियाचिन ग्लेशियर की रक्षा करने वाले जवानों से कहा कि वे ‘हर समय सतर्क रहें।’ उन्होंने ‘छद्म युद्ध की जटिल चुनौती’ का मुकाबला करने वाले जवानों को भी सतर्क करने को कहा।

जनरल नरवणे ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपकी परिचालन साजोसामान संबंधी जरूरतों को हर कीमत पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सेना ने उभरते खतरों से निपटने के लिए सैद्धांतिक अनुकूलन और क्षमता वृद्धि की दिशा में कई कदम उठाए हैं। सैन्य मामलों के विभाग के गठन पर उन्होंने कहा कि इससे नागरिक-सैन्य तालमेल में वृद्धि होगी, रणनीतिक परिणामों की उत्पादकता बढ़ेगी और तीनों सेनाओं के बीच अधिक से अधिक समन्वय हो सकेगा।

देश में लागू होगी दुनिया की सबसे अलग टीकाकरण नीति, जानें क्या है ‘मिक्स एंड मैच’ व्यवस्था
फिर लौट रहा कोरोना?: चीन में दो साल बाद एक दिन में सामने आए 3400 नए मामले, शंघाई में स्कूल बंद
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद पांडेय ने की मुलाकात, डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को लेकर हुई चर्चा
उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलग-अलग जगहों पर सात की मौत…. पीएम मोदी ने ली हालात की जानकारी, कहा- हर संभव मदद दी जाएगी उत्तराखंड को
कोरोना के सक्रिय मामलों में आई गिरावट, 33 हजार से घटकर रह गए 30,041 केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने राजघाट पर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी; कहा- जिन्होंने सचमुच दुनिया बदली, उन्हें नमन
Next Article इस साल शंघाई सहयोग संगठन की मेजबानी करेगा भारत, पाकिस्तान के PM इमरान को मिलेगा न्योता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?