ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘ आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना ‘ को मंजूरी, 58 लाख से ज्यादा कर्मियों को मिलेगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

‘ आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना ‘ को मंजूरी, 58 लाख से ज्यादा कर्मियों को मिलेगा लाभ

By @dmin
Published: December 9, 2020
Share
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को आत्मनिर्भर भारत पैकेज तीन के तहत कोविड रिकवरी फेज में औपचारिक क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने और नए रोजगार अवसरों को प्रोत्साहित किए जाने को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इसके तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 1584 करोड़ रुपये की धनराशि और पूरी योजना अवधि 2020-2023 के लिए 22,810 करोड़ रुपये के व्यय की अनुमति दी है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस योजना अवधि में करीब 58.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। इसके तहत केंद्र एक अक्तूबर 2020 को या उसके बाद और 30 जून, 2021 तक शामिल सभी नए कर्मचारियों को दो वर्ष के लिए सब्सिडी देगा। जिन रोजगार प्रदाता संगठनों में 1000 कर्मचारी हैं वहां केंद्र सरकार दो वर्ष के लिए 12 फीसदी कर्मचारी योगदान और 12 फीसदी नियोक्ता योगदान (दोनों) वेतन भत्तों का 24 फीसदी ईपीएफ में योगदान देगी।
जिन संगठनों में 1000 से अधिक कर्मचारी हैं वहां केंद्र नए कर्मचारियों के संदर्भ में दो वर्ष के लिए ईपीएफ में केवल 12 फीसदी कर्मचारी योगदान देगा। कोई कर्मी जिसका मासिक वेतन 15 हजार रुपये से कम है और वह किसी ऐसे संस्थान में काम नहीं कर रहा था जो एक अक्तूबर 2020 से पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से पंजीकृत था और उसके पास इस अवधि से पहले यूनिवर्सल एकाउंट नंबर या ईपीएफ खाता नहीं था तो वह इस योजना का पात्र होगा।
कोई भी ईपीएफ सदस्य जिसके पास यूनिवर्सल एकाउंट नंबर है और उसका मासिक वेतन 15,000 रुपये से कम है और यदि उसने कोविड महामारी के दौरान इस वर्ष मार्च से सितंबर के बीच अपनी नौकरी छोड़ी है और उसे ईपीएफ के दायरे में आने वाले किसी रोजगार प्रदाता संस्थान में सितंबर तक रोजगार नहीं मिला है तो वह भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है। सदस्यों के आधार संख्या से जुड़े खाते में ईपीएफओ इलेक्ट्रॉनिक तरीके से इस योगदान का भुगतान करेगा।
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस योजना के लिए ईपीएफओ एक सॉफ्टवेयर विकसित करेगा और एक पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। बयान के अनुसार ईपीएफओ योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए एक उपयुक्त तरीका अपनाएगा कि एबीआरवाई और ईपीएफओ की ओर से लागू की गई किसी अन्य योजना के लाभ आपस में परस्पर व्याप्त (ओवरलैपिंग) नहीं हुए हों।

महासमुंद जिले में पैंगोलिन की तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार
Railway breaking : चेन पूलिंग से रेलवे को हुई तगड़ी कमाई, 6 माह में वसूला डेढ़ लाख से ज्यादा का जुर्माना
Bhilai Breaking : अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे दो बदमाश पकड़ाए, 40 पेटी गोवा जब्त… एमपी से ला रहे थे शराब
गांजा मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को राहत, मुंबई कोर्ट ने दी जमानत
सामाजिक बहिष्कार को समाज वापस ले अन्यथा हो सकती है कड़ी कार्यवाही – श्रीमती डॉ नायक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन
Next Article City buses closed due to Corona will start again कोरोना के कारण बंद पड़ी सिटी बसें फिर से होंगी शुरू…. कलेक्टर ने दिए निर्देश…. जल्द दिखेंगी सड़कों पर बसें

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?