ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीरम ने राज्य सरकार के लिए वैक्सीन के दाम में 100 रुपये की कटौती की, जानिए क्या होगी नई कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीरम ने राज्य सरकार के लिए वैक्सीन के दाम में 100 रुपये की कटौती की, जानिए क्या होगी नई कीमत

By @dmin
Published: April 28, 2021
Share
Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh
Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एक मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन की कीमत में कटौती की है। एसआईआई की कोविशील्ड के दाम राज्य सरकारों के लिए 100 रुपये कम कर दिए गए हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के लिए अलग-अलग कीमत होने की वजह से विपक्ष लगातार निशाना साध रहा था। सीरम ने हाल ही में राज्य सरकारों को 400 रुपये में कोविशील्ड की प्रति डोज उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी, जिसे अब घटाकर 300 रुपये प्रति डोज कर दिया गया है। दाम में कमी किए जाने की जानकारी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक और सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा, सीरम की तरफ से एक परोपकारी कदम उठाते हुए, मैं तुरंत ही राज्यों को वैक्सीन की कीमत को 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये करता हूं। इससे राज्य सरकारों के फंड से करोड़ों रुपये बचेंगे। इससे और अधिक वैक्सीनेशन किया जा सकेगा और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

As a philanthropic gesture on behalf of @SerumInstIndia, I hereby reduce the price to the states from Rs.400 to Rs.300 per dose, effective immediately; this will save thousands of crores of state funds going forward. This will enable more vaccinations and save countless lives.

— Adar Poonawalla (@adarpoonawalla) April 28, 2021

कोरोना के खिलाफ जंग में डीसीजीआई ने जनवरी में दो वैक्सीन्स को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। इसमें एक सीरम की कोविशील्ड है और दूसरी भारत बायोटेक की देसी कोवैक्सीन है। शुरुआती समय में केंद्र सरकार को सीरम ने एक डोज 250 रुपये की उपलब्ध करवाई, जिसके बाद इसकी कीमत घटाकर 150 रुपये कर दी गई। वहीं, जब एक मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के टीकाकरण का ऐलान किया गया, तब सीरम और भारत बायोटेक ने नए दाम घोषित किए। सीरम अब 300 रुपये में राज्य सरकारों और 600 रुपये में प्राइवेट अस्पतालों को टीका देगा। भारत बायोटेक कोवैक्सीन की एक डोज 600 रुपये में राज्य सरकारों को देगा, जबकि प्राइवेट अस्पतालों के लिए यह कीमत 1200 रुपये तय की गई है।

अगले फेज के टीकाकरण के लिए बुधवार शाम चार बजे से रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत हो गई है। कोविन और आरोग्य सेतु के जरिए से 18 साल से 44 साल तक के लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हालांकि, शुरुआती समय में कोविन के सर्वर पर कुछ दिक्कतें देगी गईं, लेकिन बाद में वेबसाइट ने ठीक तरीके से काम करना शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने अगले फेज के लिए फ्री में वैक्सीनेशन करने का ऐलान किया है। राजस्थान में लोगों को टीका लगाए जाने के लिए तकरीबन तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई गई हे। अभी तक केंद्र सरकार तकरीबन 15 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवा चुकी है। फिलहाल 45 साल से ऊपर की उम्र वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

मिलकर कहेंगे “थैंक यू भिलाई”, कला मंदिर सिविक सेंटर में जमा होंगे लोग… शपथ फाउंडेशन का आयोजन
जिसके यहां चोरी की उसकी हालत जानकर पसीजा चोरों का दिल, सामान लौटा चिट्टी में लिखा-मालूम नहीं था इतने गरीब हैं आप
किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, पंजाब और हरियाणा को भेजा नोटिस, कल होगी मामले पर सुनवाई
अहान शेट्टी ने खुद को बताया नेपोटिज्म का प्रोडक्ट, बोले-स्टार किड्स के लिए इंडस्ट्री में आना आसान है
संक्रमण की चेन तोडऩे को आगे आए व्यापारी, खुद लगाया लॉकडाउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Joint action of corporation and police force in vegetable market galaxy सब्जी मंडी आकाशगंगा में निगम एवं पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई…. लॉकडाउन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर एक दुकान सील
Next Article पाइथन-5 कामयाब: डीआरडीओ ने किया हवा से हवा में मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण पाइथन-5 कामयाब: डीआरडीओ ने किया हवा से हवा में मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?