ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खस्ताहाल सड़क देख भड़के विधायक रिकेश, मौके पर अफसर को बुलाया और दे डाली यह चेतावनी, कहा- सरकार बदल गई है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खस्ताहाल सड़क देख भड़के विधायक रिकेश, मौके पर अफसर को बुलाया और दे डाली यह चेतावनी, कहा- सरकार बदल गई है

By Mohan Rao
Published: December 12, 2023
Share
विधायक रिकेश सेन
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन मंगलवार को निगम के अफसरों पर भड़के। दरअसल आज सुबह वे भ्रमण के दौरान नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक के पास पहुंचे थे। इस दौरान मुख्य सड़क की खराब हालत देख तत्काल मौके पर नेहरू नगर जोन क्रमांक-1 के अधिकारियों को तलब किया और सख्त चेतावनी दे डाली। विधायक रिकेश ने कहा कि शाम तक सड़क की हालत नहीं सुधरी को जोन के अधिकारियों को ट्रांसफर निश्चित है। यही नहीं रिकेश सेन ने यह भी कहा कि अधिकारी समझ जाए कि सरकार बदल चुकी है। अब अधिकारियों को नजरिया बदलना पड़ेगा वरना परिणाम भुगतने के लिए वे तैयार रहें। किसी भी जनहित के कार्यों में विलंब को उनके द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें नवनियुक्त विधायक राकेश सेन के द्वारा लगातार शहर में व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मीटिंग लेकर लगातार कमियों को उजागर किया जा रहा है। जनहित में अव्यवस्थित कार्यों को ठीक करने की हिदायत वे दे रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक रिकेश मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और शहर के हृदय स्थल पर स्थित धार्मिक आस्था के केंद्र नेहरू नगर गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक स्थित सड़क की बदहाल स्थिति को देखने के बाद काफी नाराज हुए।

इसके बाद विधायक रिकेश ने तत्काल नगर पालिक निगम नेहरू नगर जोन क्रमांक-1 के अधिकारियों को तलब किया और सड़क एवं चौक की खस्ताहाल स्थिति को दिखाते हुए उन्हें फटकार लगाई। इस दौरान अधिकारियों को शाम 5 बजे तक का अल्टिमेटम भी दे दिया। उन्होंने खस्ताहाल सड़क का डामरीकरण का निर्देश देते हुए कहा कि शाम तक यह ठीक नहीं हुआ तो इसके बाद जिम्मेदार अधिकारी शहर से बाहर जाने के लिए तैयार रहें। विधायक रिकेश के सख्त लहजे के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

आस्था का केंद्र है नेहरू नगर गुरुद्वारा
विधायक ने कहा कि नेहरू नगर गुरुद्वारा शहर ही नहीं बल्कि देश एवं विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। समय-समय पर सभी श्रद्धालु गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। विगत डेढ़ वर्ष से नेहरू नगर गुरुद्वारा पहुंच मार्ग एवं चौक बदहाल स्थिति में है। पांच साल सत्ता में बैठे लोगों को यह नहीं दिखा। जिसके कारण श्रद्धालुओं एवं इस मार्ग से गुजरने वाले नागरिकों को सुविधा का सामना करना पड़ता है। खस्ताहाल सड़क से गुजरने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस ओर ध्यान न देते हुए केवल मीडिया में बने रहने के लिए अस्थाई तौर पर कभी मुरूम डालकर तो कभी मिट्टी डालकर फोटो खींचवाकर स्वयं की पब्लिसिटी करते रहे हैं। इसकी वजह से यह समस्या जस की तस बनी हुई है और आम नागरिकों को लंबे समय से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विधायक रिकेश ने कहा कि अब अधिकारियों को समझना होगा कि सत्ता बदल चुकी है और जनहित के कार्यों में विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोरोना का कहर: अब स्पेन भी पीछे छूटा, प्रभावित देशों की सूची में पांचवे पायदान पर पहुंचा भारत
कोराना का कहर: कोरोना के दैनिक आंकड़ों में फिर बढ़ोत्तरी, रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए केस…. पहली बार चार हजार के करीब पहुंची मौतों की संख्या
मेघालय के तुरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 3.9 तीव्रता
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बिलासपुर जिले में कोविड 19 की समीक्षा, कहा- सभी विकास खंडों में खोले जाएंगे कोविड देखभाल केंद्र
सूरजपुर में भाजपा नेता की हत्या का पर्दाफाश, जमीन विवाद में पडोसी पिता पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसपी गर्ग की सख्ती के बाद एक्शन में थानेदार, इस माह अब तक 585 चालान कोर्ट में पेश और 501 तैयार
Next Article कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत नक्सलियों को बताया शहीद, भड़की भाजपा 15 दिसंबर से परिवर्तन यात्रा निकालेगी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आम लोगों को जोड़ा जाएगा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?