ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Exclusive : नेशनल हाइवे की ऐसी तस्वीर देख कर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे… यहां गाड़ियां चलती नहीं रेंगती हैं… जिम्मेदारों की बंद हैं आंखें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Exclusive : नेशनल हाइवे की ऐसी तस्वीर देख कर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे… यहां गाड़ियां चलती नहीं रेंगती हैं… जिम्मेदारों की बंद हैं आंखें

By Mohan Rao
Published: October 1, 2022
Share
जाम के कारण सड़कों पर रेंगते वाहन
SHARE

भिलाई। क्या आपने कभी ऐसा नेशनल हाइवे देखा है जहां वाहनों को दौड़ाना तो दूर चलाया भी नहीं जा सकता बल्कि कीड़ों मकोड़ों की तरह रेंगते हुए देख सकते हैं। ऐसी सड़क देश किसी भी कोने में नहीं मिलेगी लेकिन छत्तीसगढ़ में देखने को मिल जाएगी। देश भर को फौलादी लोहा देने वाली इस्पात नगरी से होकर गुजरने वाली नेशनल हाइवे की हालत इन दिनों ऐसी ही हो गई है। शहर के बीचो-बीच से गुजरने वाली इस सड़क पर इतने गड्‌ढें हैं कि इनकी गिनती करना भी काफी मुश्किल है।

दरअसल नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा शहर के चार प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके कारण सुपेला से लेकर कुम्हारी तक जहां जहां फ्लाईओवर को निर्माण किया जा रहा है वहां पर सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। इनमें से कुम्हारी व सुपेला की फ्लाईओवर को एक ओर से शुरू कर दिया गया तो छोटे वाहन चालकों की दिक्कतें कम हुई है। लेकिन खुर्सीपार का डबरा पारा चौक व भिलाई पावर हाउस में वाहन चालकों को साक्षात नर्क के दर्शन हो रहे हैं।

सड़क ऐसी की चलना मुश्किल

डबरापारा चौक के हालात सबसे बदतर
नेशनल हाइवे पर सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति कहीं की है तो वह है डबरापारा चौक की। यहां पर दोनों ओर से सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। यहां के हालात ऐसे हैं कि देखना भी मुश्किल है। खुर्सीपार थाने से शुरू होकर डबरा पार करते तक लोगों को यहां दिन भी तारे नजर आते हैं। यहां पर लगभग 600 मीटर की सड़क पर इनते सारे गड्‌ढें हैं कि लोगों की गाड़ियां नहीं चल पाती है। इसकी वजह से रोज जाम के हालातों का सामना करना पड़ता है।

डबरापारा चौक की तस्वीर

रोज होता है मौत से सामाना
डबरा पारा चौक पर सड़क की जो हालत है उसे देखकर कहा जा सकता है के यहां से गुजरने वालों का रोज ही मौत से सामना होता है। हिचकोले खाते वाहन ऐसे लगते हैं जैसे कि कभी भी पलट जाए। इन वाहनों से सटकर निकलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं से कोई भारी वाहन उन्हें अपनी चपेट न लेले। इस चौक से जिंदा बचकर निकल गए तो वे बड़े ही खुशकिश्मत हैं क्योंकि यहां के हालात ही ऐसे बन गए हैं।

सड़क से निकले तो धूल का घेरा

नेताओं ने बदल दिया है अपना रास्ता
वीवीआईपी जिले से मंत्री व विधायकों जमावड़ा लगा रहता है। दुर्ग जिले से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, गुरु रुद्र कुमार सहित विधायक अरुण वोरा, विधायक देवेन्द्र यादव आदि का सीधा संबंध है। खराब व जर्जर सड़क के कारण नेता व जनप्रतिनिधियों ने अपना रास्ता बदल दिया है। रायपुर से दुर्ग के लिए अब यह नेता अमलेश्वर से पाटन-उतई का रास्ता इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे की वजह भी साफ है क्योंकि इन्हें जर्जर सड़क जो नहीं देखनी है।

क्या देखी कहीं ऐसी सड़क

एनएचएआई की गैरजिम्मेदाराना रवैय्या
मानसून शुरू होने के पहले से हाइवे पर जहां जहां फ्लाईओवर बन रहे हैं वहां की सड़कें खराब हैं। इसके बाद भी एनएचएआई ने गैर जिम्मेदाराना रवैय्या अपनाया हुआ है। सड़क का काम करने के बजाय जिम्मेदार अफसरों ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। लोगों की हो रही समस्या अफसरों को नहीं दिख रही है शायद यही वजह है कि अब तक सड़कों का की मरम्मत नहीं हो पाई है। खास बात यह है कि एनएनएआई के अफसर भी इसी रास्ते से गुजरते हैं।

बारिश थमने पर शुरू करेंगे काम
नेशनल हाइवे पर बारिश के कारण कई जगह पर सड़के खराब हो गई है। बारिश थमने के बाद सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। हमारा फोकस 10 अक्टूकर तक है और देख रहे हैं कि बारिश पूरी तरह थम जाए। बीते कुछ दिनों काफी बारिश हुई है और इसके कारण सड़के और ज्यादा खराब हुई हैं। सभी सड़कों को बनाया जाएगा। बारिश थमने के बाद सबसे पहले डबरापारा चौक के दोनों ओर लगभग 600 मीटर की सड़क को बनाया जाएगा। इसके साथ ही सभी चौराहों पर सड़क की मरम्मत होगी।
-अभीजीत सोनी, जेई, एनएचएआई, रायपुर डिवीजन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन
सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम में जवानों ने बच्चों को बांटी खेल सामग्री, किचन का सामान भी दिया
पोरबंदर में तटरक्षक बल का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन क्रू सदस्यों की मौत… लैंडिंग के दौरान हादसा
आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर की मांग, युवा कांग्रेस भेजेगी राज्यपाल को पोस्टकार्ड… स्टूडेंट्स भी आए सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर CM भूपेश ने बुजुर्गों को दिया बड़ा तोहफा, अब एक कॉल मिलेगी मदद, इस दिन से शुरू होगी सेवा अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर CM भूपेश ने बुजुर्गों को दिया बड़ा तोहफा, अब एक कॉल पर मिलेगी मदद, इस दिन से शुरू होगी सेवा
Next Article छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 6 से, फुगड़ी से लेकर गिल्ली-डंडा तक दिखेगा जलवा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?