ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम विजयन की कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री, केके शैलजा समेत पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीएम विजयन की कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री, केके शैलजा समेत पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
सीएम विजयन की कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री, केके शैलजा समेत पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा
सीएम विजयन की कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री, केके शैलजा समेत पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केरल में कोविड नियंत्रण को लेकर चर्चा में रहीं स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को नए कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिली है। इतना ही नहीं, केरल में किसी भी पुराने मंत्री को कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिली है। सिर्फ मुख्यमंत्री पी विजयन ही पुराने चेहरे के तौर पर अपना कार्यभार जारी रखेंगे। हालांकि पार्टी के इस फैसले के बाद कई राजनैतिक सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन पार्टी ने साफ कर दिया है कि नए चेहरों को मौका देने के लिए ये फैसला लिया गया है। सीपीआई (एम) राज्य समिति ने पिनरई विजयन को संसदीय दल का नेता और मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। 

CPI(M) state committee appoints Pinarayi Vijayan as parliamentary party leader & CM. Ministers are MV Govindan, K Radhakrishnan, KN Balagopal, P Rajeev, VN Vasavan, Saji Cherian, V Sivankutty, Mohd Riyas, Dr R Bindu, Veena George & V Abdul Rahman: CPI(M) state committee#Kerala pic.twitter.com/gAXPL5DPUp

— ANI (@ANI) May 18, 2021

सीपीआई(एम) के नेता एएन शमशीर ने कहा कि ये हमारी पार्टी का सामूहिक निर्णय है, जो सामूहिक नेतृत्व की ओर से लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी नेता को पार्टी से बाहर ना करें। वहीं पार्टी की राज्य समिति ने बयान जारी कर बताया कि स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा समेत सभी मौजूदा मंत्रियों को हटा दिया गया है। पार्टी ने एमबी राजेशन को स्पीकर उम्मीदवार के तौर पर चुना है और केके शैलजा को पार्टी सचेतक के तौर पर चुना गया है। इसके अलावा टीपी रमाकृष्णन को संसदीय पार्टी सचिव के तौर पर चुना गया है।
बता दें कि केरल में कोविड नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, इनकी चर्चा देश के दूसरे राज्यों में भी काफी हुई थी। इससे पहले उन्होंने केरल में आए निपाह वायरस से निपटने के लिए भी बेहतरीन काम किया था। केके शैलजा ने कोरोना संक्रमण के दौरान ट्रेसिंग, आइसोलेशन और कंटेनमेंट जोन बनाने पर खासा जोर दिया था, जिसकी हर जगह तारीफ हुई थी।

जनता का काम समय से नहीं हुआ तो अधिकारियों पर लगेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना, डीएम ने दिए आदेश
भिलाई के नेहरू नगर चौक में बना शानदार वेंडिंग जोन, बेहतर लुक में दिख रही दुकानें… महापौर ने किया शुभारंभ
विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ सरकार ने कायम की मिसाल
द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए सीएम बघेल ने विधानसभा सदस्यों सहित नागरिकों को भेजा निमंत्रण, पीवीआर में हाल बुक
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के वैशालीनगर विधानसभा अध्यक्ष बने प्रहलाद खुटेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 214 # 18 may 2021
Next Article CBSE deferred decision on 12th examinations, Center asked for two days सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: जुलाई में जारी होंगे परिणाम, सीबीएसई ने विद्यालयों को दिए निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?