ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम भूपेश बघेल ने विश्व नर्स दिवस पर नर्स बहनों को दीं शुभकामनाए, कहा- नर्स बहनों की सेवा अनमोल…. नर्स वर्षा गोंड़ाने की आपबीती सुनकर भावुक हुए मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम भूपेश बघेल ने विश्व नर्स दिवस पर नर्स बहनों को दीं शुभकामनाए, कहा- नर्स बहनों की सेवा अनमोल…. नर्स वर्षा गोंड़ाने की आपबीती सुनकर भावुक हुए मुख्यमंत्री

By @dmin
Published: May 13, 2021
Share
सीएम भूपेश बघेल ने विश्व नर्स दिवस पर नर्स बहनों को दीं शुभकामनाए, कहा- नर्स बहनों की सेवा अनमोल…. नर्स वर्षा गोंड़ाने की आपबीती सुनकर भावुक हुए मुख्यमंत्री
सीएम भूपेश बघेल ने विश्व नर्स दिवस पर नर्स बहनों को दीं शुभकामनाए, कहा- नर्स बहनों की सेवा अनमोल…. नर्स वर्षा गोंड़ाने की आपबीती सुनकर भावुक हुए मुख्यमंत्री
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर राज्य की नर्स बहनों से रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू हुए और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की विषम परिस्थिति में आप सबने जिस हिम्मत और हौसले के साथ मानवता की सेवा की है, वह काबिले तरीफ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से कई नर्स बहनों और उनके परिवार के सदस्यों के संक्रमित होने और स्वर्गवास होने के बाद भी मरीजों की सेवा में जुटा रहना उत्कृष्ट सेवा का स्वरूप है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक-एक कर नर्स बहनों से कोरोना संकट काल के दौरान उनकी सेवाओं और अनुभव के बारे में सुना। बलौदाबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी में कार्यरत नर्स श्रीमती वर्षा गोंड़ाने की सेवा और कोरोना महामारी के चलते परिजनों को खो देने की आपबीती सुनकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भावुक हो गए। नर्स श्रीमती वर्षा गोंड़ाने ने बताया कोरोना संक्रमण के कारण उनकी सास और ननद की मृत्यु हो गई। वह स्वयं और उनके दोनों बच्चे भी कोरोना संक्रमित हुए, अब वह सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रूधें गले से नर्स वर्षा गोंड़ाने को ढांढस बधाते हुए उनकी सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने परिजनों को खोने के बाद भी आपने हिम्मत और हौसले के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा की नर्स अंजली केरकेट्टा, कांकेर की रितु साहू, अर्चना वाल्मिकी, राजनांदगांव साल्हेवारा की आमरी जंघेल, अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ अनिता लकड़ा, रायगढ़ बिंजकोट में पदस्थ प्रतिभा दास सहित अन्य नर्स बहनों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं राज्य की सभी नर्स बहनों को उनकी सेवा के लिए सेल्यूट करता हूं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी के रूप में मानवता की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कोरोना की प्रथम और द्वितीय स्टेज का जिक्र करते हुए कहा कि संक्रमण का तीसरा स्टेज भी आएगा ऐसा विशेषज्ञों का कहना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भी हमें तैयार रहना है। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए मरीजों की सेवा करनी है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं अन्य अधिकारी बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे।

केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तारीफ
चीन की चाल: एलएसी पर तैनात किए 20 हजार सैनिक, भारत ने भी संभाला मोर्चा
National Tribal Dance Festival: राजस्थान के चकरी नृत्य ने लुभाया दर्शकों को
बीएसपी इंफोर्समेंट विभाग की बड़ी कार्रवाई, 73 अनफिट व 66 डिक्री आवासों पर अवैध कब्जों को कराया खाली
CG Crime : बाइक चोर गिरोह पकड़ाया, 10 बाइक के साथ गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation नवा रायपुर में बनेगा मध्य भारत का पहला सरकारी फूड टेस्टिंग लैब…. लैब का निर्माण करने स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नियुक्त करेगा कंसल्टेंट… समीक्षा बैठक में कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने दी जानकारी
Next Article कोरोना संक्रमण से प्रदेश को मुक्त कराने स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने दिए कई बिंदुओं पर सुझाव, कहा अमल में लाएं तो कम होगा संक्रमण कोरोना संक्रमण से प्रदेश को मुक्त कराने स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने दिए कई बिंदुओं पर सुझाव, कहा अमल में लाएं तो कम होगा संक्रमण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?