ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने ली महापौर व आयुक्तों की वर्चुअली बैठक, कहा- महापौर व पार्षद निधि का उपयोग कोरोना संक्रमण रोकने किया जाए…. वार्डों में डोर-टू-डोर फल सब्जियों की डिलवरी करें सुनिश्चित
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने ली महापौर व आयुक्तों की वर्चुअली बैठक, कहा- महापौर व पार्षद निधि का उपयोग कोरोना संक्रमण रोकने किया जाए…. वार्डों में डोर-टू-डोर फल सब्जियों की डिलवरी करें सुनिश्चित

By @dmin Published April 22, 2021
Share
Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश के सभी नगर निगमों के आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में जुड़े। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम बघेल ने सभी निगम आयुक्तों से उनके क्षेत्र में कोविड नियंत्रण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। साथ ही सीएम बघेले ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। सीएम बघेल ने कहा कि महापौर निधि और पार्षद निधि को कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं उपचार की व्यवस्था में खर्च किया जाए। इससे निकाय क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में मद मिल पाएगी। सीएम बघेल ने कहा कि राज्य के सभी नगर निगम में लॉकडाउन के दौरान सभी वार्ड एवं कॉलोनियों में सब्जी के साथ साथ फल की डोर टू डोर उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।
वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रमिकों व अन्य लोगों की कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था के की जाए। सीएम बघेल ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एवम राज्य के सीमावर्ती चेक पोस्ट पर कोरोना टेस्टिंग टीम तैनात करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था की शिकायत को लेकर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को आवश्यक कार्रवाई करने कहा। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से कोरोना नियंत्रण एवम उपचार की व्यवस्था में आवश्यक सहयोग लेने के निर्देश भी दिए। वीडियो कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्लै, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, नगरीय प्रशासन विभाग की श्रीमती अलरमेलमंगई डी. और विभिन्न नगर निगमों के महापौर एवं आयुक्त शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रेमडीसीवीर इंजेक्शन अस्पतालों को ही प्रदाय किए जाएंगे। नगर निगम को उनकी डिमांड के अनुसार इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की स्थापना की तत्काल मंजूरी दी जाएगी। लक्षण वाले मरीजों को तत्काल दवाओं के किट प्रदाय किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर दवाइयां दी जानी चाहिए।
सीएम बघेल ने कहा कि मई और जून माह का राशन एक साथ उपभोक्ताओं को निशुल्क मिलेगा। राजनीतिक दल और दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंदों को सूखा राशन एवं गर्म भोजन की व्यवस्था की जानी चाहिए।
18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के क्रियान्वयन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाने के निर्देश। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य की सीमाओं को तत्काल सील किए जाने के निर्देश दिए। बिना कोरोना टेस्टिंग कोई भी व्यक्ति राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin April 22, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 188 # 22 april 2021
Next Article बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा स्थगित बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में इस वर्ष नहीं होगी 10 वीं की परीक्षा… 12 वीं की परीक्षा स्थगित… बाद में होगी नई तिथियों की घोषणा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?