ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने की संयुक्त कार्रवाई : सात नक्सली गिरफ्तार… दो पर है तीन लाख का इनाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने की संयुक्त कार्रवाई : सात नक्सली गिरफ्तार… दो पर है तीन लाख का इनाम

By Mohan Rao
Published: July 15, 2024
Share
संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए 7 नक्सली
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी सफलता मिली है। यहां के तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी नक्सली कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। यही नहीं इनमें एक महिला पुरुष नक्सली पर कुल तीन लाख रुपए का इनाम भी रखा गया है।

बता दें बस्तर संभाग के सभी जिलों के धुर नक्सल क्षेत्रों में सरकार द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चला रखा है। सरकार द्वारा नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति भी चलाई जा रही है। सरकार की नीतियों के प्रभाव में बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। वहीं सुरक्षाबलों द्वारा कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नक्सलियों का खात्मा व गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस व सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो इनामी सहित 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।   

पकड़े गए नक्सलियों में यह हैं शामिल
संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़े गए नक्सलियों में प्लाटून नम्बर 9 का सदस्य 2 लाख रुपये के ईनामी नक्सली तामो भीमा पिता मंगड़ू उम्र 26 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली केएएमएस अध्यक्ष 1 लाख की ईनामी नक्सली ज्योति उर्फ उईका मंगरी पति मुड़मा हुर्रा उम्र 32 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य मुड़मा हुर्रा उर्फ सुनील पिता धुरवा उम्र 35 निवासी कुम्हारपारा कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य पुनेम हड़मा पिता मासा उम्र 42 निवासी बाजारपारा कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य सोढ़ी भीमा मंगड़ू पिता मासा उम्र 35 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य वेट्टी भीमा पिता जोगा उम्र 35 निवासी कुम्हारपारा कोंडापल्ली व भूमकाल मिलिशिया सदस्य सोढ़ी जोगा पिता सोढ़ी मंगड़ू उम्र 30 निवासी सिंगारपारा कोंडापल्ली थाना तर्रेंम शामिल हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध तर्रेंम थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया हैं।

सुसाइड करने आधी रात को गहरे नाले में कूदा युवक, देखते रह गए राहगीर, अनहोनी के डर से…
अमलेश्वर में तलवार से युवक पर हमला, पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने मार कर किया अधमरा
पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, बोले- वायरस को हराने के लिए टीकाकरण जरूरी
शुरुआती बारिश में ही बिगड़ गई औद्योगिक क्षेत्र की हालत: उद्योग चेम्बर ने कलेक्टर से मिलकर रखी यह मांग
कोसानाला में चैनेलाइजेशन कार्य के कछुआ चाल पर आयुक्त ने जताई नाराजगी… क्षेत्र के लोगों को बारिश के पानी से बचाने 5 किलोमीटर तक होना है चैनेलाइजेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर तरबतर, सरगुजा बेहाल, छत्तीसगढ़ में अब तक 248.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बस्तर तरबतर, सरगुजा बेहाल, छत्तीसगढ़ में अब तक 248.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Next Article अभा सतनाम सेना का होगा विस्तार, राजा गुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने ली मुंगेली में बैठक अभा सतनाम सेना का होगा विस्तार, राजा गुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने ली मुंगेली में बैठक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?