ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सली ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता… बीजापुर में 18 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

नक्सली ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता… बीजापुर में 18 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद

By Mohan Rao
Published: February 28, 2025
Share
नक्सली ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, बीजापुर में 18 नक्सली गिरफ्तार
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बस्तर संभाग के नक्सली बेल्ट बीजापुर व सुकमा से सुरक्षाबलों से कुल 18 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सुरक्षाबलों ने इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। इन नक्सलियों को बीजापुर के अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मंगलवार को सुकमा में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की बटालियनें नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थीं। इस दौरान बीजापुर के उसूर के गुंजेपरती गांव के जंगल से 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से विस्फोटक और माओवादी दस्तावेज मिले हैं। वहीं दूसरे अभियान में कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस ने बासागुड़ा के राजपेंटा और सारकेगुड़ा गांवों के जंगलों के बीच सात नक्सलियों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि उनके पास से दो टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बैटरी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गईं। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और पुलिस ने भैरमगढ़ के चिहका गांव के जंगल से एक और नक्सली को पकड़ा।

हथियार व अन्य सामान बरामद
सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। नक्सलियों के पास से टिफिन बम और कॉर्डेक्स वायर बरामद किया गया। इससे पहले सुकमा में पकड़े गए चारों नक्सली चिंतलनार में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार नक्सलियों में रावा हदमा, वेत्ती आयता, बरसे भीमा और मदकाम कोसा शामिल हैं। सुकमा जिले से गिरफ्तार चार नक्सलियों से जिलेटिन की 15 छड़ें, दो इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, आठ साधारण डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, माओवादी दस्तावेज, एक कमांड स्विच और अन्य सामग्री बरामद की गई।

20 लाख के इनामी पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
नक्सलियों की गिरफ्तारी के अलावा पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल 20 लाख के इनामी पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। बीजापुर में तीन नक्सलियों लक्खू करम, सुखराम अवालम और नरसू बोदू ने आत्मसमर्पण किया। इनमें दो नक्सलियों पर सरकार ने 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी प्रकार महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। दोनों पर 18 लाख रुपये का इनाम था। इनमें से एक महिला नक्सली कांता उर्फ कांताक्का (56) है।

पुलवामा में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल
शराब के नशे में दौड़ाई बाइक, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, मौके पर एक की मौत और एक घायल
चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की समीक्षा बैठक, मतदान के पहले व्यवस्थाएं दुरूस्त करने दिए निर्देश
विधायक वोरा ने वार्ड 53 में विकास कार्यों के लिए मंज़ूर किए 17 लाख
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अव्वल आने में जुटा निगम प्रशासन….. स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप हो रहा है कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में एक-एक लाख के दो इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इस साल अब 45 माओवादियों ने किया सरेंडर
Next Article Big news : हाईकोर्ट ने मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया की रद्द, नियम विरुद्ध दी गई थी भर्ती

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?