ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर रेलवे स्टेशन में सीक्रेट ऑपरेशन, पांच अवैध वेंडर गिरफ्तार, पानी की नकली बोतलें भी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर रेलवे स्टेशन में सीक्रेट ऑपरेशन, पांच अवैध वेंडर गिरफ्तार, पानी की नकली बोतलें भी बरामद

By Mohan Rao
Published: March 19, 2026
Share
रेलवे न्यूज
SHARE

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन में सीनियर डीसीएम के नेतृत्व में सीक्रेट ऑपरेशन चलाया गया। 17 मार्च की रात से 18 मार्च की सुबह तक चले इस जांच अभियान में अवैध व अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान पांच अवैध वेंडरों को गिरफ्तार का आरपीएफ को सौंपा गया।। इस दौरान जांच टीम ने नकली पानी की बोतलें भी बरामद की हैं।

बता दें रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकृत वेंडरों के माध्यम से गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है ।  स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें लगातार सुधार के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी  के मार्गदर्शन में मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा गाडियों तथा प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम नियमित रूप से खानपान जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी संदर्भ में वाणिज्य विभाग द्वारा 17.03.2026 को दोपहर 2:00 बजे से 18.03.2026 को सुबह 8:00 बजे तक रायपुर स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष गहन अभियान चलाया गया। रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जाँच की गई विशेष रूप से रात की ट्रेनों  की जाँच की गई।

जांच के दौरान पांच अनधिकृत विक्रेताओं को आरपीएफ को सौंप दिया गया और उन पर धारा 144 और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया। अनधिकृत ब्रांड के 456पैकेज ड्रिंकिंग वाटर पानी की बोतल (पीडीडब्ल्यू) यूनिट आगे की कार्रवाई के लिए चीफ पार्सल सुपरवाइजर रायपुर के अधीन जमा किया गए। 2 क्विंटल बिना बुक किए हुए सामान का पता चला और उन पर 2500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में एक विशेष गहन अभियान गोपनीय योजना के रूप में शुरू किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से निगरानी अभियान चलाता रहेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट
कोरोना पर दुर्ग से राहत भरी खबर: 37 दिन बाद संक्रमण की दर 10 फीसदी से नीचे…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 443 केस… प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 10 हजार के पार
त्योहारी सीजन में व्यापारियों को निगम की नसीहत, दुकानों के सामने पार्क न करें अपने वाहन… निगरानी के लिए टीम गठित
28 मार्च तक बढ़ाई गई हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन… इन दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
छत्तीसगढ़ में 10 साल की बच्ची ने खेल-खेल में लगाई फांसी, नाना के घर रहती थी मासूम, फंदे पर बेटी को देखकर बेसुध हुई मां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव
Next Article सक्ती में दिव्यांग टीचर की हत्या, धारदार हथियार से किया वार… शव जलाने की भी कोशिश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?