ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बकायादारों पर कार्रवाई करने कुर्की वारंट की दूसरी सूची जारी…. 30 बकायादारों को जारी हुआ कुर्की वारंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बकायादारों पर कार्रवाई करने कुर्की वारंट की दूसरी सूची जारी…. 30 बकायादारों को जारी हुआ कुर्की वारंट

By @dmin
Published: February 8, 2021
Share
Second list of attachment warrants issued to process defaulters
Second list of attachment warrants issued to process defaulters
SHARE

भिलाई। निगम प्रशासन ने संपत्तिकर के 30 बकायादारों को कुर्की वारंट जारी किया है। नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के अधीन कुर्की वारंट जारी किया गया है। इन संपत्तिकर के बकायादारों को संपत्तिकर जमा कराने के लिये बहुत सारे मौके दिये गए, फिर भी बकायेदारों द्वारा सम्पत्तिकर का टैक्स जमा नहीं किया गया। कुर्की वारंट से पूर्व सम्पत्तिकर के इन 30 बकायादारों को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 के तहत टैक्स जमा करने नोटिस जारी किया गया था फिर भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर धारा 174 के तहत नोटिस दिया गया। इतने अवसर देने के बावजूद बकायेदारों ने अपना टैक्स जमा नहीं किया। अब सख्ती से कार्रवाई करने निगम ने कुर्की वारंट जारी किया है।
निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी टैक्स वसूली को लेकर बेहद गंभीर है। समय-समय पर टैक्स वसूली की समीक्षा उन्होंने की है। शत प्रतिशत वसूली को लेकर उन्होंने राजस्व, सम्पत्तिकर एवं स्पेरो को निर्देश दिये है। पुराने बकायेदारों से वसूली सहित डोर टू डोर कलेक्शन पर उन्होंने विशेष फोकस करने निर्देशित किया है। निगम की टीम वसूली को लेकर डीमांड नोटिस के साथ घरों में पहुंच रही है। मुनादी के माध्यम से समय पर अपना टैक्स जमा करने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। कुर्की वारंट को लेकर भी निगम सख्त है और नियुक्त कुर्की अधिकारी वारंट की तामिली भी करा रहे है। कुर्की वारंट मिलने पर कुछ बकायदारों ने अपना टैक्स भी जमा कर दिया है। परन्तु जिन्होंने अपना टैक्स जमा नहीं किया है उन बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही 23 बकायेदारों को कुर्की का वारंट जारी किया गया था। अब दूसरी सूची में 30 बकायेदारों को शामिल किया गया है। इसके लिये कुर्की अधिकारी बालकृष्ण नायडू को नियुक्त किया गया है। श्री नायडू ने बताया कि कुर्की वारंट की तामिली कराई जा रही है। जारी वारंट के 30 बकायेदार में से 6 लोगों ने अपना टैक्स जमा कर दिया है। शेष लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा हे। समय पर अपना सम्पत्तिकर बकायेदार जमा नहीं करेंगे तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। कुर्की वारंट की अगली सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

इन बकायेदारों को जारी हुआ कुर्की वारंट

सिंह ऑटोमोबाइल छावनी रोड के डीएस शुक्ला का 412687 रुपए, लक्ष्मण नगर छावनी के श्याम लाल जयमाले यादव का 151808 रुपए, रोल मेकेस ऑफ इंडिया लक्ष्मण नगर छावनी के उपकार सिंह का 660141 रुपए, दुर्गा फयूल्स शंकर नगर छावनी के शांति स्वरूप अग्रवाल का 384389 रुपए, वार्ड 17 छावनी के बसंत केन सर्विस का 231570 रुपए, दया इंजी. एंड फेब्रिकेशन छावनी के दयानंद शोभा का 191298 रुपए, इंडस्ट्रीयल एरिया के गुरूमीत सिंह का 716131 रुपए, गुप्ता इंटरप्राइजेस छावनी के सुरेन्द्र गुप्ता का 597719 रुपए, कोमल इंजी ट्रांसपोर्ट नगर के कमला इंडस्ट्रीज का 103317 रुपए, इंलेक्ट्रिनिक्स इंजी. कार्पोरेशन श्रमिक नगर छावनी के सुभाष शुक्ला का 253879 रुपए, शर्मा फाउन्ड्री एवं इंजी. शंकर नगर छावनी के रामेश्वर प्रसाद शर्मा का 169158 रुपए, लक्ष्मण नगर छावनी के श्रीमती सरोज यादव का 211504 रुपए, ई.स्टेट भिलाई वार्ड 17 के संजय कुमार रॉय का 400886 रुपए, आदिवासी नगर छावनी के दुर्गेश कुमार का 104593 रुपए, मिनरल्स एंड केमिकल श्रमिक नगर छावनी के एमएस अग्रवाल मिनीरल एंड केमिकल का 137290 रुपए, केके इंजी. श्रमिक नगर छावनी के कृष्ण कुमार सिंह का 164201 रुपए, लाईट इंडस्ट्री एरिया के बीएन मिश्रा एवं बय मिश्रा का 1238461 रुपए, पुरानी बस्ती छावनी ट्रांसपोर्ट नगर के रामआधार सिंह एवं श्रीमती वृंदादेवी का 114453 रुपए, श्रमिक नगर छावनी के विजय बहादूर यादव का 157396 रुपए, शुभम आटा चक्की नंदनी रोड के सुरेन्दर सिंह का 125989 रुपए, साहू होटल सिम्पलेक्स नंदनी रोड के यादव राम साहू का 161483 रुपए, पाल इंडस्ट्रीज वक्र्स के श्रीमती सुमा पाल का 722278 रुपए, पं. दिन दयाल पूरम खुर्सीपार के श्रीमती मनकुंवर देवी का 177194 रुपए एवं खुर्सीपार आईटीआई के पास महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी का 296857 रुपए, छत्तीसगढ़ आयरन एवं स्टील वर्क श्रमिक नगर छावनी का 283356 रुपए, श्री इंडस्ट्रीज श्रमिक नगर छावनी के अर्जुन सिंह का 136490 रुपए, शुक्ला किराना स्टोर शंकर नगर छावनी के डी सुरेश शेट का 282251 रुपए, गायत्री नगर खुर्सीपार के रतन चंद्र जैन का 135165 रुपए, दीनदयाल उपाध्याय मार्केट खुर्सीपार के इंद्रजीत केसरवानी का 100603 रुपए बकाया है। संपत्तिकर जमा नहीं करने के कारण इन्हें कुर्की वारंट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्देश: सभी जिला कलेक्टर बेमौसम बारिश से हुई क्षति का करें आंकलन… प्रभावितों को उपलब्ध कराएं तत्काल सहायता
सीडीएस बिपिन रावत बोले- भविष्य में अगर लड़ाई होती है तो हम स्वदेशी हथियारों से दुश्मनों को हराएंगे
दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: सीरियल चेन स्नेचर पकड़ाया…. 50 से अधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम
नाबालिग से दुष्कर्म, डर के कारण डेढ़ माह दबा रहा मामला…. अब पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
ईडी की रेड के बाद सीएम बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा बोले- तानाशाह है मोदी, यह रेड नहीं ईडी की डकैती है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Block president of DCC Bhilai said in the press conference प्रेसवार्ता में बोले जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के ब्लॉक अध्यक्ष… अन्नदाताओं के समर्थन में होंगे चरणबद्ध सम्मेलन व निकालेंगे पदयात्रा
Next Article New light brought to life of mining affected in Chhattisgarh by DMF डीएमएफ से छत्तीसगढ़ में खनन प्रभावितों के जीवन में आई नई रोशनी…. प्रभावितों को मिल रहे शिक्षा, रोजगार के बेहतर अवसर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?