ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महागठबंधन में हो गया सीटों बंटवारा, 144 सीटों पर RJD, 70 सीटों पर कांग्रेस और 29 पर लेफ्ट पार्टियां लड़ेंगी चुनाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

महागठबंधन में हो गया सीटों बंटवारा, 144 सीटों पर RJD, 70 सीटों पर कांग्रेस और 29 पर लेफ्ट पार्टियां लड़ेंगी चुनाव

By @dmin
Published: October 3, 2020
Share
महागठबंधन में हो गया सीटों बंटवारा, 144 सीटों पर RJD, 70 सीटों पर कांग्रेस और 29 पर लेफ्ट पार्टियां लड़ेंगी चुनाव
महागठबंधन में हो गया सीटों बंटवारा, 144 सीटों पर RJD, 70 सीटों पर कांग्रेस और 29 पर लेफ्ट पार्टियां लड़ेंगी चुनाव
SHARE

पटना (एजेंसी)।बिहार विधानसभा  चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। शनिवार को पटना के मौर्या होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 144 पर राष्ट्रीय जनता दल, 70 पर कांग्रेस और 29 सीटों पर लेफ्ट चुनाव लड़ेगी।कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन अविनाश पांडे ने इस दौरान कहा कि 2015 के चुनाव के दौरान बिहार की जनता ने महागठबंधन को भारी बहुमत दिया था। हालांकि कुछ ही समय बाद नीतीश कुमार ने जनता की चुनी हुई सरकार को त्यागकर किसी और से हाथ मिला लिया। बिहार की जनता उन्हें इस बार माफ नहीं करने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को लेकर भी घेरा और इन्हें तुगलकी करार दिया।
अविनाश पांडे ने तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2015 के चुनाव में बिहार की युवा जनता ने तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम के रूप में काम करते हुए देखा। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। बिहार देश का सबसे युवा राज्यों में एक है। ऐसे में यहां कि जनता के लिए एक युवा नेतृत्व की जरूरत है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, जगदानंद सिंह और मनोज कुमार झा इस दौरान मौजूद थे। कांग्रेस की तरफ से अविनाश पांडे, सीपीआई एमएल से दीपंकर भट्टाचार्य और विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी सहित तमाम नेता इस मौके पर उपस्थित थे। पटना के मौर्या होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। 

एनडीए में बातचीत जारी
वहीं, सीटों का फॉर्मूला तय करने के लिए बुधवार की रात पटना पहुंचे बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेंद्र फणडवीस शुक्रवार की शाम दिल्ली लौट गए। इस दौरान उनकी बातचीत जदयू नेतृत्व से नहीं हुई। पटना में वे दोनों अपने ही दल के नेताओं से बातचीत करते रहे। कोई फॉर्मूला नहीं निकलता देख दोनों दिल्ली लौट गए। वैसे भाजपा और जदयू दोनों तरफ से ये दावे किया जा रहे हैं कि एनडीए एकजुट है और सीट बंटवारे के फॉर्मूले को जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

लोजपा आज कर सकती है बड़ा ऐलान
विधानसभा का चुनाव एनडीए के तहत लोजपा लड़ेगी या 143 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी, इसका ऐलान शनिवार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे। उन्होंने  दिल्ली में शनिवार को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। वहीं दिल्ली में जमे लोजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में जाने का निर्देश दे दिया गया है। गौरतलब हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ गुरुवार को चिराग पासवान की हुई मुलाकात के बाद भी सीटों के फार्मूले पर कोई नतीजा अब-तक नहीं निकल पाया है।

ममता को झटका: पेगासस मामले में सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, आयोग द्वारा की जा रही जांच पर लगाई रोक
होंठों पर लिपस्टिक लगाने का ये है सही तरीका
दिवाली पर बढ़े कोरोना के मामले: बीते 24 घंटे में 12885 लोग संक्रमित, 461 लोगों की मौत, 15 हजार लोग हुए स्वस्थ
अब गांव-कस्बों में भी हो सकेगा कोरोना टेस्ट, सरकार ने लॉन्च की मोबाइल लैब…
ऑपरेशन तलाश कैंपेन : दुर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों का एसएसपी ने किया सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये कोरोना संकट में भी अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार : जीएसटी कलेक्शन ग्रोथ में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर…. सितंबर के जीएसटी कलेक्शन में 24 प्रतिशत की वृद्धि
Next Article 17 करोड़ की लागत से कोसानाला में बनेगा रिटेनिंग वॉल…. मेयर देवेंद्र यादव की पहल से लोगों को मिलेगा लाभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?