ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सद्गुरू कबीर दास जी ने सामाजिक समरसता का दिया महान संदेश – मुख्यमंत्री श्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

सद्गुरू कबीर दास जी ने सामाजिक समरसता का दिया महान संदेश – मुख्यमंत्री श्री बघेल

By @dmin
Published: January 9, 2020
Share
SHARE

मुख्यमंत्री श्री बघेल सद्गुरू संत कबीर समागम समारोह में हुए शामिल
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कबीर जी के शांति और भाईचारा का संदेश आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है। कबीर जी के इस संदेश से सामाजिक समरसता का मार्ग और अधिक सुदृढ़ हुआ है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब आचार्य कबीर पंथ कबीर धर्म नगर दामाखेढ़ा के सानिध्य में जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के समीप आयोजित विशाल सद्गुरू संत कबीर समागम समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब, प्रदेश के गृह तथा लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संत समागम समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी संतों का समागम होता है नये विचारों का उद्भव होता है, जो समाज को नई दिशा तथा नये रास्ते दिखाते है। उन्होने कहा कि यहां जिन संतों का समागम हो रहा है। वे एक ऐसे असाधारण व क्रांतिकारी संत सद्गुरू कबीर दास जी के अनुगामी है। जिन्होने आज से 600 साल पहले सामाजिक कुरीतियों और धार्मिक पाखण्ड पर प्रहार किया था। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता की स्थापना के बिना न तो समाज का उत्थान हो सकता है और न ही राष्ट्र की उत्थान की कल्पना की जा सकती है। कबीर जी का रास्ता हमें उसी समरस समाज की ओर ले जाता है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर कबीर की विचारधारा फली फूली और इसकी खुशबू देश विदेशों तक फैल रही है। उन्होने कहा कि संत समागम में जो नये विचार आएंगे वह न केवल छत्तीसगढ़ के लिए बल्कि पूरे भारत और संपूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना के तहत पशुधन संरक्षण, संवर्धन के लिए बड़ी संख्या में गोठानों का निर्माण किया गया है। गोठानों में पशुधन के लिए हरा चारा, पानी, छाया आदि की व्यवस्था की गई है। गोठानों में किसान द्वारा अब दुग्ध उत्पादन, नस्ल सुधार, वर्मी खाद का निर्माण किया जा रहा है, जो उनकी समृद्धि का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश में शराबबंदी का भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि शराब एक सामाजिक बुराई है इस बुराई को दूर करने के लिए विभिन्न समाजों को जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोगों को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा में लोग अपने अहंकार को त्याग कर धान मांगते है। जो छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता का परिचायक है।

पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब आचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विशाल संत समागम समारोह में शामिल होकर समारोह की गरिमा को बढ़ाया है। यहां के किसान खेती किसानी से जो लाभ प्राप्त करते है उससे ही उनका और उनके परिवार का जीविकोपार्जन होता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, ऋण माफी और बिजली बिल आधा जैसे अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है।

‘सूर्यवंशी’ में कैटरीना को कोई नहीं देखेगा वाले रोहित के बयान पर बवाल, बचाव में खुद उतरी कैटरीना
सामूहिक विवाह में विधायक व महापौर बने बाराती
पति को तलाशने आंध्रप्रदेश से पहुँची महिला भिलाई, भटक रही है 15 दिनों से
ओलंपिक रद्द करने की कल्पना नहीं कर सकते : यूरिको
कजिन अब्दुल्ला की मौत के ग़म में डूबे सलमान खान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ए.डी.जी.पी. विज ने की प्रदेश में सड़क दुर्घटना में कमी लाए जाने हेतु किए गये उपायों की समीक्षा
Next Article नगरीय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्रदेश सरकार के कार्यो पर जनता की मुहर: भूपेश बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?