ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मूर्तिकार अंकुश ने बनाई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा, स्मृति नगर के बाल उद्यान में होगी स्थापित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मूर्तिकार अंकुश ने बनाई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा, स्मृति नगर के बाल उद्यान में होगी स्थापित

By Mohan Rao
Published: July 14, 2025
Share
SHARE

भिलाई। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की नयनाभिराम प्रतिमा का निर्माण सुप्रसिद्ध मूर्तिकार डॉ. अंकुश देवांगन ने किया है। महाराष्ट्र स्नेह मंडल नेहरू नगर भिलाई द्वारा इस प्रतिमा को स्मृति नगर के बाल गंगाधर तिलक उद्यान में स्थापित किया जा रहा है। सूक्ष्म से सूक्ष्मतम् और विशाल से विशालतम् मूर्तिकलाओं के साथ ही भित्तिचित्रण कला, माडर्न आर्ट और एब्सट्रेक्ट आर्ट जैसी विविधताओं के कारण छत्तीसगढ़ी कलाजगत में अंकुश को मूर्तिकला का पर्याय माना जाता है। उन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ वरन पूरे भारतवर्ष में अपनी कला का परचम लहराया है।             

मूर्तिकार डॉ. अंकुश देवांगन समकालीन भारतीय कलाजगत के एक सशक्त स्तम्भ हैं जिन्हें दुनिया की सबसे बड़ी लौहरथ प्रतिमा (दल्ली राजहरा), दुनिया का सबसे लंबा भित्तिचित्र  (पुरखौती मुक्तागन, रायपुर) तथा दुनिया की सबसे छोटी मूर्तियां बनाने के लिए लिम्का तथा गोल्डन बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड का एवार्ड प्राप्त है। सबसे छोटी मूर्तियों की देशभर में सैकड़ो सफल प्रदर्शनी के अलावा वे सात समंदर पार इंग्लैंड में भी अपनी सूक्ष्मकला की प्रदर्शनी लगा चुके हैं। उनके द्वारा बनाई गई दुनिया की सबसे छोटी गणेश प्रतिमा सरसो के दाने से भी बीस गुनी छोटी है जिसे लंदन के गिनीज बुक कार्यालय में संग्रहित किया गया है। सूक्ष्म कृतियां तो आगाज है वरन् उनकी बनाई मूर्तियां चार-चार और छह-छह मंजिल इमारत जितने अंजाम को प्रदर्शित करती है।

भिलाई में सिविक सेंटर का कृष्ण अर्जुन रथ, छोटा परिवार चौक, रूआबांधा का पंथी चौक, भिलाई निवास का नटराज, बोरिया गेट का प्रधानमंत्री ट्राफी चौक, सेक्टर 1 का श्रमवीर चौक के अलावा उन्होंने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला हरियाणा, राजभवन भोपाल, मदकूद्वीप में मांडूक्य ऋषि की प्रतिमा एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट में सैकड़ो मूर्तियां बनाई है। उन्होंने जहां जहां भी कलाकृतियां बनाई है कालान्तर में वे सभी स्थान पर्यटन स्थल के रूप मे प्रसिद्ध हो चुके हैं। जिससे उनकी कला की उत्कृष्टता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनकी कला को अनेक राष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्रियों ने देखा तथा सराहा है। वे अपनी कला के माध्यम से सामाजिक सरोकार के लिए भी जाने जाते हैं।

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में लगभग 37 वर्षों से वे कलाप्रदर्शनी तथा प्रशिक्षण देते आ रहे हैं ताकि यहां के बच्चे हिंसा के क्षेत्र में न जाएं। उनकी कलासाधना को देखते हुए भारत सरकार, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने उन्हें ललित कला अकादमी की मानद सदस्यता प्रदान की है। जहां वे छत्तीसगढ़ से प्रथम एक्जीक्यूटिव बोर्ड मेम्बर बने हैं। बहरहाल उनके द्वारा बनाए गए इस लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा से उद्यान की सुंदरता में चार चांद लग आएंगे यह सुनिश्चित है।

CG Politics: दो चरणों का मतदान किसके पक्ष में? हिसाब-किताब लगाने में जुटे भाजपा व कांग्रेस ने किया अपनी जीत का दावा, अब निगाहें तीसरे चरण पर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
CG Election-2023: नए चेहरों को मिलेगा मौका! वर्तमान विधायकों का टिकट काटना कठिन निर्णय-टीएस सिंहदेव
डीएपी की दिक्कत की आशंका के चलते वैकल्पिक साधनों के बारे में किसानों को करें जागरूक
AICC के ऑनलाइन कैम्पेन #SpeakUpForDemocracy में शामिल हुए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : एसीसी कॉलोनी के आधा दर्जन घरों में सेंधमारी, लाखों के गहने व नगदी पार… जांच में जुटी पुलिस
Next Article जूस मिलाकर बेहोश कर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर बार-बार करता था दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?