ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैज्ञानिकों का दावा- कोरोना की एक दवा दे सकती है तीन महामारियों से सुरक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वैज्ञानिकों का दावा- कोरोना की एक दवा दे सकती है तीन महामारियों से सुरक्षा

By @dmin
Published: October 18, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के लगातार फैलते संक्रमण को रोकने के लिए दवाओं और वैक्सीन की खोज जारी है। इस बीच वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। दरअसल, दुनिया के 200 वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक शोध के मुताबिक, महामारी सार्स और मार्स के वायरसों की प्रकृति भी कोविड-19 वायरस से लगभग मिलती-जुलती है। ये तीनों ही अपने स्पाइक प्रोटीन के जरिए इंसान की कोशिकाओं पर हमला करते हैं और उसे संक्रमित कर देते हैं। ऐसे में वैज्ञानिक जिन दवाओं या इलाज की खोज करने में जुटे हुए हैं, वो इन तीनों ही महामारियों से सुरक्षा दे सकती है। आपको बता दें कि कोविड की तरह ही सार्स और मार्स वायरस की भी कोई दवा अब तक नहीं बनाई जा सकी है।

यह शोध साइंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस शोध में छह देशों में स्थित 14 अनुसंधान संस्थानों के 200 वैज्ञानिकों ने भाग लिया था। उन्होंने अमेरिका के 7.4 लाख कोरोना मरीजों के डाटा का विश्लेषण किया, जिसमें उन्होंने पहले देखा कि उन्हें कौन सी दवाई दी गई और उससे संक्रमण में कितना सुधार हुआ। अब इस शोध के आधार पर वैज्ञानिक एक ऐसी दवा बनाने की कोशिश करेंगे, जो कोविड-19 के साथ-साथ सार्स, मार्स और भविष्य में फैल सकने वाले सभी तरह के कोरोना वायरस पर असरदार होगी।

शोध रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने कोविड-19 और सार्स, मार्स वायरस की एकसमान कमजोरियों की पहचान कर ली है, जिसके आधार पर एंटी-वायरस थेरेपी से इन वायरस को खत्म किया जा सकेगा।

कब जानलेवा बना कोरोना वायरस?

साधारण सर्दी-जुकाम कोरोना वायरस के कारण ही होते हैं। इसका इतिहास तो वैसे बहुत पुराना है, लेकिन पहले ये जानलेवा नहीं थे। साल 2002 में कोरोना वायरस का म्यूटेशन हुआ और सार्स महामारी फैली। इसके बाद साल 2012 में मार्स महामारी फैली और अब कोविड-19 महामारी फैली है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कोविड-19 के बाद भी कोरोना के दूसरे स्ट्रेन दुनिया में तबाही मचा सकते हैं। ऐसे में इस शोध की मदद से उसे रोकने में मदद मिल सकती है।

680 करोड़ की लागत से नवा रायपुर में बनेगा 300 बिस्तरों का बॉम्बे हॉस्पिटल, जमीन लीज और रजिस्ट्री पूरी
छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में वानिकी कार्यों से राजस्व वृद्धि : वनांचल के लोगों मिल रहा स्थाई रोजगार
गृहमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई: कहा……. हम सभी के लिए गौरव व हर्ष का दिन
लाखों श्रद्धालु बनेंगे बाबा की बारात के साक्षी, दया सिंह बोले- भव्य होगा आयोजन, बांटे जाएंगे 31 हजार आमंत्रण पत्र
Big Breaking : सड़क हादसे में सीएएफ के दो जवानों की मौत और एक  घायल, ड्राइवर भी चोटिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईएनएस चेन्नई से हुआ ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, नौसेना अब लगा सकेगी लंबी दूरी तक निशाना आईएनएस चेन्नई से हुआ ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, नौसेना अब लगा सकेगी लंबी दूरी तक निशाना
Next Article भारतीय वैज्ञानिकों ने तलाशा कांच के क्रिस्टल में बदलने का रहस्य…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?