ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीडीपी को लेकर एसबीआई ने जारी की रिपोर्ट, जानिए कैसा होगा अर्थव्यवस्था का हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

जीडीपी को लेकर एसबीआई ने जारी की रिपोर्ट, जानिए कैसा होगा अर्थव्यवस्था का हाल

By @dmin
Published: February 11, 2021
Share
अर्थव्यवस्था को लग सकता है झटका, एडीबी ने भी घटाया वृद्धि दर का अनुमान
अर्थव्यवस्था को लग सकता है झटका, एडीबी ने भी घटाया वृद्धि दर का अनुमान
SHARE

बिजनेस डेस्क(एजेंसी)। भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक रिपोर्ट जारी की है। एसबीआई के शोध प्रभाग एसबीआई रिसर्च की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी और चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि के बावजूद चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था सात फीसदी संकुचित हो सकती है। जबकि इससे पहले एसबीआई शोध ने 2020-21 के दौरान घरेलू जीडीपी में 7.4 फीसदी संकुचन का अनुमान लगाया था। 

तेजी की पटरी पर लौट सकती है अर्थव्यस्था 
अप्रैल-सितंबर के दौरान अर्थव्यवस्था में 15.7 फीसदी संकुचन हुआ, लेकिन यदि एसबीआई का विश्लेषण सही साबित हुआ, तो दूसरी छमाही में जीडीपी 2.8 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। इस संदर्भ में एसबीआई के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने कहा कि 41 महत्त्वपूर्ण सूचकांकों में 51 फीसदी तेजी दर्शा रहे हैं, जिसके चलते अर्थव्यवस्था के तीसरी तिमाही में 0.3 फीसदी की वृद्धि के साथ अर्थव्यस्था आर्थिक तेजी की पटरी पर लौट सकती है। उन्होंने कहा कि अंतिम आंकड़े सुखद आश्चर्य पैदा करने वाले हो सकते हैं।

चौथी तिमाही में सकारात्मक दिशा में हो सकती है वृद्धि 
आगे घोष ने कहा कि, ‘अब हमें उम्मीद है कि जीडीपी में गिरावट पूरे साल के लिए सात फीसदी रहेगी, जो हमारे पिछले पूर्वानुमान 7.4 फीसदी की तुलना में कम है। साथ ही चौथी तिमाही में वृद्धि सकारात्मक दिशा में लगभग 2.5 फीसदी हो सकती है।

अगले वित्त वर्ष 11 फीसदी वृद्धि संभव
एसबीआई रिसर्च ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में आर्थिक वृद्धि 11 फीसदी रहने के अपने अनुमान को बरकार रखा है। आर्थिक समीक्षा में अगले साल की वृद्धि 11 फीसदी रहने का अनुमान है जबकि भारतीय रिजर्व बैंक का अनुमान है कि वृद्धि 10.5 फीसदी रहेगी।

जानिए क्या कहती है वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट
इससे पहले वित्त मंत्रालय ने भी रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें दावा किया गया था कि वृद्धि व मुद्रास्फीति के परिदृश्य 2021-22 में अर्थव्यवस्था के पूर्ण पुनरुद्धार से भी अधिक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जगाते हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी मासिक आर्थिक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत दुनिया के लिए कोविड-19 टीके का केंद्र बन गया है। 

समावेशी वृद्धि को मिलेगी ताकत 
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘केंद्रीय बजट 2021-22 में घोषित उपायों के साथ की संरचनात्मक सुधारों और आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत नीतिगत मदद से व्यापक आधार पर समावेशी वृद्धि को ताकत मिलेगी। इनसे देश आने वाले वित्त वर्ष में मजबूत और टिकाऊ वृद्धि की राह पर लौट आएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि वृद्धि व मुद्रास्फीति के परिदृश्य 2021-22 में पुनरुद्धार से अधिक की उम्मीद जगाते हैं। 

कांग्रेस ने जारी की रिसाली व बिरगांव सहित इस निकाय में प्रत्याशी की सूची…. वार्ड वार देखें किसे मिला मौका
आईपीएस ने बंदरों को भगाने के लिए अपनाई ये ट्रिक, लोग बोले- आप कमाल हैं सर!
गर्मियों में पेयजल समस्या पर फोकस : आयुक्त ने अफसरों को दिए निर्देश, कहा- न हो साफ पानी की समस्या
सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईसीसी क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष बने…. लेंगे अनिल कुंबले की जगह
मुख्यमंत्री बघेल फेसबुक लाईव से कल शाम 6 बजे करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड की सुनवाई टली…. अब 5 मार्च को होगी अगली सुनवाई
Next Article Along with the purchase of 93 lakh tons, the grain of paddy grains 93 लाख टन खरीदी के साथ-साथ धान के दाने-दाने का जतन भी…. संग्रहण केंद्रों में मौसम, चूहों और दीमकों से होने वाली फसल-बरबादी को रोकने 7 हजार 606 पक्के चबूतरों का निर्माण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?