ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर में एसबीआई के मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई, कैबिन में घुसकर युवकों ने की मारपीट… देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

बिलासपुर में एसबीआई के मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई, कैबिन में घुसकर युवकों ने की मारपीट… देखें Video

By Mohan Rao
Published: July 22, 2024
Share
बिलासपुर में एसबीआई के मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बैंक में घुसकर मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई कर दी गई। तीन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना से एसबीआई में हड़कंप मच गया। तीनों युवकों की हरकत सीसी टीवी में कैद हो गई। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह से तीन युवक बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पीट रहे हैं। घटना के बाद मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के तखतपुर कस्बे में स्टेट बैंक का तखतपुर ब्रांच संचालित है। यहां तीन युवक लोन सेटेलमेंट की बात करने ब्रांच मैनेजर के पास आए थे। उक्त युवकों ने जमीन को बंधक रख कर ट्रैक्टर के लिए लोन लिया था। पिछले काफी समय से वे लोन नहीं पटा रहे थे। बैंक ने उन्हें लोन पटाने हेतु नोटिस भेजा था। नोटिस मिलने के बाद तीनों युवक सोमवार को बैंक पहुंचे।

बताया जा रहा है कि बैंक पहुंचने के बाद युवकों से उनके द्वारा बंधक रखी गई जमीन को फ्री होल्ड कर दस्तावेज लौटाने कहा। युवकों ने कहा कि वे जमीन बेचकर लोन चुका देंगे। युवकों की बात सुनने के बाद स्टेट बैंक के मैनेजर अंकित भूषण लाल और असिस्टेंट मैनेजर प्रेम कुमार जायसवाल ने ऐसा करने से मना किया। बैंक मैनेजर ने बताया कि यह नियम विरुद्ध है लोन चुकता किए बिना बंधक जमीन को फ्री होल्ड नहीं किया जा सकता। मैनेजर की बात सुनकर तीनों युवक विवाद करने लगे। उन्होंने आक्रोशित होकर बैंक मैनेजर की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर असिस्टेंट मैनेजर को भी पीटा गया। बैंक के अन्य कर्मचारी व वहां उपस्थित ग्राहकों ने बीच बचाव कर मारपीट को छुड़ाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में युवक ने खुद को लगाया आग, किसानों ने यात्रा के रास्ते में फेंके लहसुन, राज्य सरकार के खिलाफ कह दी ये बड़ी बात
उमंग महिला समूह में मनाया रंगारंग ‘तीज महोत्सव’ भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव हुए शामिल
हरेली तिहार से शूरू होगी 4 रूपए प्रति लीटर से गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी
जिस गांव को गोद लिया वहीं टूटी राजीव गांधी की प्रतिमा, कांग्रेस ने की शिकायत
Video : भिलाई में घर के सामने कचरा फेंकने से मना किया तो पड़ोसियों ने पीटा, आरी लेकर मारने दौड़ी महिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहाड़ी कोरवाओं को नजदीक के दुकानों में मिलेगा पूरा राशन, अब तय नहीं करनी होगी लंबी दूरी
Next Article ग्लोब चौक गोलीकांड : चार सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अब एसपी ने घोषित किया 10 हजार का इनाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?