ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसबीआई ने दिया झटका: देश के सबसे बड़े बैंक ने महंगा किया होम लोन, जानिए कितनी हुई ब्याज दर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

एसबीआई ने दिया झटका: देश के सबसे बड़े बैंक ने महंगा किया होम लोन, जानिए कितनी हुई ब्याज दर

By @dmin
Published: April 5, 2021
Share
एसबीआई ने दिया झटका: देश के सबसे बड़े बैंक ने महंगा किया होम लोन, जानिए कितनी हुई ब्याज दर
एसबीआई ने दिया झटका: देश के सबसे बड़े बैंक ने महंगा किया होम लोन, जानिए कितनी हुई ब्याज दर
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आम आदमी को झटका दिया है। एक अप्रैल 2021 से होम लोन की न्यूनतम ब्याज बढ़ गई है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, ग्राहकों के लिए इस महीने से होम लोन की न्यूनतम दर 6.95 फीसदी हो गई है। पिछले महीने तक यह 6.70 फीसदी थी। यानी इसमें 25 आधार अंक या 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 100 आधार अंकों का अर्थ एक फीसदी होता है।

महिलाओं को पांच आधार अंकों की छूट
बैंक की वेबसाइट पर बताया गया है कि होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क-लिंक्ड रेट (श्वक्चरुक्र) से अधिक अंक ऊपर उपलब्ध है। ईबीएलआर रेपो रेट से जुड़ा है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) तय करता है। मौजूदा समय में ईबीएलआर 6.65 फीसदी है। बैंक इस पर अतिरिक्त क्रेडिट रिस्क प्रीमियम लेता है, जिसके बाद होम लोन सात फीसदी पर उपलब्ध हैं। महिलाओं को इसमें पांच आधार अंकों की छूट मिलेगी। उनके लिए यह दर 6.95 फीसदी है। 

अन्य बैंक भी उठा सकते हैं कदम
पिछले महीने तक एसबीआई ने सीमित अवधि के लिए 75 लाख रुपये तक का आवास ऋण 6.70 फीसदी ब्याज पर देने की पेशकश की थी। वहीं 75 लाख से पांच करोड़ रुपये के आवास ऋण पर ब्याज दर 6.75 फीसदी थी। एसबीआई द्वारा आवास ऋण की न्यूनतम दरों को बढ़ाए जाने के बाद अन्य बैंक भी इसी तरह कदम उठा सकते हैं। 

इतना लगेगा प्रोसेसिंग शुल्क
बैंक ने आवास ऋण पर एकीकृत प्रोसेसिंग शुल्क भी लगाया है। यह ऋण की राशि का 0.40 फीसदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के रूप में होगा। प्रोसेसिंग शुल्क न्यूनतम 10,000 रुपये और अधिकतम 30,000 रुपये (और जीएसटी) होगा। पिछले महीने एसबीआई ने आवास ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क 31 मार्च तक माफ करने की घोषणा की थी।

पांच लाख करोड़ रुपये के पार आवास ऋण कारोबार
ग्राहक योनो एप के जरिए भी आवास ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। फरवरी में बैंक ने जानकारी दी थी कि उसका आवास ऋण कारोबार पांच लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। बैंक की रियल एस्टेट क्षेत्र और आवास कारोबार इकाई में पिछले 10 साल में पांच गुना वृद्धि हुई है। इकाई की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 2011 में 89,000 करोड़ रुपये थी, जो 2021 में बढ़कर पांच लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

BREAKING NEWS : भिलाई में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप, रातभर गायब रहे बच्चे… सुबह इस हालत में मिले
Breaking News : दुर्ग में मासूम की मौत से मचा हड़कंप, कन्या भोज के लिए गई बच्ची और शाम को कार में मिली लाश, लोगों ने संदेही का घर फूंका
मास्क पर कार्रवाई को लेकर निगम का बड़ा अभियान, सार्वजनिक क्षेत्रों एवं दुकानों में पहुंचकर की जा रही है कार्रवाई…. बिना मास्क घूम रहे 420 लोगों से 35400 रुपए लिया गया जुर्माना
नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी लखपति दीदी खिलेश्वरी
बस्तर ओलिंपिक 2025 : सीएम साय के नेतृत्व में खेलों से शांति और समरसता का संदेश, बस्तर संभाग से लाखों खिलाड़ियाें का पंजीयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Maharashtra recovery case: Deshmukh's plea rejected, Supreme Court said 100 करोड़ की वसूली के आरोप में गई अनिल देशमुख की कुर्सी, सीएम उद्धव ठाकरे को सौंपा इस्तीफा
Next Article पंजाब में बड़ा हादसा : लुधियाना में फैक्टरी की इमारत ढही, तीन की मौत, कई फंसे, एनडीआरएफ बचाव में जुटी पंजाब में बड़ा हादसा : लुधियाना में फैक्टरी की इमारत ढही, तीन की मौत, कई फंसे, एनडीआरएफ बचाव में जुटी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?