ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सावधान: देर तक काम करने की आदत ले सकती है आपकी जान, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthWorld

सावधान: देर तक काम करने की आदत ले सकती है आपकी जान, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह

By @dmin
Published: May 17, 2021
Share
सावधान: देर तक काम करने की आदत ले सकती है आपकी जान, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह
सावधान: देर तक काम करने की आदत ले सकती है आपकी जान, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह
SHARE

जिनेवा (एजेंसी)। दुनिया में अगर हम आए हैं, तो जीना ही पड़ेगा…और जीने के लिए कामकाज करना ही पड़ेगा। लेकिन आप काम कैसे करते हैं और कितने घंटे करते हैं, ये आपकी सेहत और जान से जुड़ा मसला है। अगर आप भी दफ्तर में या फिर घर में दफ्तर का काम लंबे समय तक कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। इससे आपकी जान भी जा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी एक रिपोर्ट में लोगों को आगाह करते हुए कहा कि लंबे समय तक काम करने की वजह से लोगों की जान जा रही है।

कोरोना महामारी के चलते लोगों की जीवनशैली पूरी तरह बदल गई है। खाने-पीने से लेकर पार्टी करने, दोस्तों से मिलने से लेकर बाहर घूमने और दफ्तर का कामकाज करने तक के सभी तौर तरीके बदल गए हैं। वहीं लोगों में लंबे समय तक काम करने की प्रवृत्ति कोरोना महामारी के दौरान और बढ़ गई है। 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को कहा कि लंबे समय तक काम करते रहने की प्रवृत्ति के चलते हर साल सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। महामारी के दौरान यह संख्या हजारों में पहुंच सकती है। 

दो दशक में मौतों की संख्या 30 फीसदी बढ़ी
एनवायरमेंट इंटरनेशनल जर्नल में ‘लंबे समय तक काम करने के जीवन पर असर’ को लेकर विश्व का पहला अध्ययन प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि वर्ष 2016 में लंबे समय तक काम करने के चलते स्ट्रोक और हृदय रोग बढ़ गए, जिससे दुनिया भर में 7.45 लाख लोगों की जान चली गई। यह संख्या वर्ष 2000 से की तुलना तकरीबन 30 फीसदी अधिक थी। 

इतने घंटे काम करने वालों को अधिक खतरा
लंबे समय तक काम करने को लेकर डब्ल्यूएचओ के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य विभाग की निदेशक मारिया नीरा ने कहा, हफ्ते में 55 घंटे या उससे अधिक घंटे काम करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि इस जानकारी से हम उन श्रमिकों की जान बचाना चाहते हैं, जो लंबे समय तक काम में जुट रहते हैं। 

चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया के हालात बेहद खराब 
डब्ल्यूएचओ और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का यह संयुक्त अध्ययन कुल 194 देशों के आंकड़ों पर आधारित है।अध्ययन में 2000 से लेकर 2016 तक के आंकड़ों का अध्ययन किया गया है। इसमें कहा गया है कि हर हफ्ते 35-40 घंटे काम करने वालों की तुलना में 55 घंटे या उससे अधिक काम करने वालों में 35 फीसदी स्ट्रोक और 17 फीसदी तक जान जाने का जोखिम बढ़ जाता है। लंबे समय तक काम करने के दुष्प्रभाव से चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सबसे अधिक प्रभावित देश हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख समेत कई अन्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी में लंबे समय तक काम करने की प्रवृत्ति 9 फीसदी तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रवृत्ति में सुधार करना बेहद जरूरी है।

shreekanchanpath 65 # 18 December 2025
संडे लॉकडाउन में कर रहे थे दबंगई: उठक बैठक कराकर दी चेतावनी… 2 चिकन सेंटर को 15 दिनों के लिए किया सील
Bhilai Crime : पुरानी भिलाई पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश, महिला से छेड़छाड़ कर गहने लूटे, पति से भी की थी लूट
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने की फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल
अपेक्स बैंक द्वारा आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए राजेन्द्र साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से जंग: सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीर चांपा में किया 7 कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन… 508 बिस्तरों में 214 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा कोरोना से जंग: सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीर चांपा में किया 7 कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन… 508 बिस्तरों में 214 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा
Next Article उपलब्धि: राजनाथ और हर्षवर्धन ने लॉन्च की कोरोना की देसी दवा 2-डीजी, पानी में घोलकर मरीजों की दी जाएगी उपलब्धि: राजनाथ और हर्षवर्धन ने लॉन्च की कोरोना की देसी दवा 2-डीजी, पानी में घोलकर मरीजों की दी जाएगी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?