ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सऊदी अरब ने पाकिस्तान से खत्म किया दशकों पुराना संबंध, मनाने जाएंगे सेना प्रमुख बाजवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
NationalWorld

सऊदी अरब ने पाकिस्तान से खत्म किया दशकों पुराना संबंध, मनाने जाएंगे सेना प्रमुख बाजवा

By @dmin
Published: August 13, 2020
Share
सऊदी अरब ने पाकिस्तान से खत्म किया दशकों पुराना संबंध, मनाने जाएंगे सेना प्रमुख बाजवा
सऊदी अरब ने पाकिस्तान से खत्म किया दशकों पुराना संबंध, मनाने जाएंगे सेना प्रमुख बाजवा
SHARE

रियाद (एजेंसी)। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बयान से नाराज सऊदी अरब ने इस्लामाबाद से दशकों पुराने रिश्ते तोडऩे का एलान कर दिया। इससे हिली पाकिस्तान सरकार अब अपने सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को उसे मनाने भेजेगा।  
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाराज सऊदी ने पाकिस्तान को कर्ज और तेल की आपूर्ति रोकने की आधिकारिक पुष्टि की। वहीं, पाकिस्तान को 7482 करोड़ रुपये कर्ज लौटाने को भी कहा। सऊदी ने पाकिस्तान को 2018 में 6.2 अरब डॉलर का कर्ज दिया था। इसमें से 3 अरब डॉलर पेट्रोलियम पदार्थ लेने व उसके भंडारण के लिए दिया था।
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले साल फरवरी में पाकिस्तान यात्रा के दौरान इस सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। गौरतलब है कि पाकिस्तान कश्मीर को लेकर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक बुलाने पर जोर दे रहा है, लेकिन सऊदी अरब इसके लिए तैयार नहीं है। 

Contents
  • समर्थन जुटाने में विफल रहा पाकिस्तान
  • सेना की कोशिश विफल
  • महमूद कुरैशी का बयान बना रिश्तों में खटास की वजह

समर्थन जुटाने में विफल रहा पाकिस्तान

22 मई को कश्मीर में ओआईसी के सदस्यों से समर्थन जुटाने में पाकिस्तान विफल रहा था। इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि इसका कारण यह है कि हमारे पास कोई एकजुटता नहीं है बल्कि सिर्फ विभाजन है।

सेना की कोशिश विफल

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सोमवार को सऊदी अरब के राजदूत से मिले। हालांकि, यह मुलाकात भी बेअसर रही।

महमूद कुरैशी का बयान बना रिश्तों में खटास की वजह

कश्मीर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के एक विवादित बयान के बाद ही दोनों देशों के संबंधों में खटास आनी शुरू हो गई थी। कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ रुख नहीं अपनाने के लिए सऊदी के नेतृत्व वाले ओआईसी को सख्त चेतावनी दी थी कि यदि संगठन इस मामले में आगे नहीं आया तो मैं प्रधानमंत्री इमरान खान से उन इस्लामिक देशों की बैठक बुलाने के लिए मजबूर हो जाऊंगा जो कश्मीर के मुद्दे पर हमारे साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं। कुरैशी ने कहा था कि जैसे पाकिस्तान ने सऊदी के अनुरोध के बाद स्वयं को कुआलालंपुर शिखर सम्मेलन से अलग किया, वैसे ही अब रियाद को इस मुद्दे पर नेतृत्व दिखाना चाहिए।

लड़कियों को मोबाइल नहीं देना चाहिए, जानें महिला आयोग की मेंबर ने क्यों दिया ये विवादित बयान
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: सामूहिक विवाह में 203 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश, विधायक कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ में 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, सीएम साय बोले- सरकार की नीति से प्रभावित
पीएम मोदी ने राजनीति का तौर तरीका बदला : जेपी नड्डा ने बीजेपी के पक्ष में बनाया माहौल, कांग्रेस पर साधा निशाना
नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रमुख सचिव ने दिया विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा मोदी सरकार कर सकती है एक और राहत पैकेज की घोषणा, डिमांड बढ़ाने पर रहेगा फोकस
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi ब्रेकिंग न्यूज: जहां सर्पदंश से हुई थी बच्चे की मौत, वहां निकला एक और सांप….. बिच्छु के दंश में आने से बची मासूम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?