ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरोना में वार्षिक उत्सव ‘उमंग’ का भव्य आयोजन, शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सरोना में वार्षिक उत्सव ‘उमंग’ का भव्य आयोजन, शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

By Om Prakash Verma
Published: February 12, 2026
Share
सरोना में वार्षिक उत्सव 'उमंग' का भव्य आयोजन, शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
सरोना में वार्षिक उत्सव 'उमंग' का भव्य आयोजन, शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
SHARE

रायपुर। स्वामी आत्मानंद विद्यालय, सरोना में वार्षिक उत्सव ‘उमंग’ का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन विद्यालय के प्राचार्य रवि शंकर सोनी के कुशल नेतृत्व में किया गया। पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में रायपुर नगर पालिका निगम की महापौर श्रीमती मीनल छगन चौबे, मंडल अध्यक्ष विशेष शाह, पार्षद अर्जुन यादव, केपीएस स्कूल के संचालक, संकल्प हॉस्पिटल के प्रतिनिधि तथा सरोना नोडल अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विधायक महोदय ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए 10-10 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

शैक्षणिक उपलब्धियों में हाई स्कूल सीजी बोर्ड परीक्षा में भूपेश देवांगन ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, अथर्व चौहान ने 94.1 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा हिमांशु बैठाव ने 92 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। हायर सेकेंडरी में रागिनी राणा (87 प्रतिशत) प्रथम, हिमांशु यादव (84 प्रतिशत) द्वितीय और श्रेया देवांगन (82 प्रतिशत) तृतीय रहीं। मिडिल स्कूल में हर्षित (95 प्रतिशत) प्रथम, तान्या दास (91.50 प्रतिशत) द्वितीय एवं अंकित सोनी (89.8 प्रतिशत) तृतीय रहे। प्राइमरी वर्ग में कृष्णा पटेल (90 प्रतिशत) प्रथम, ऋषभ बिसेन (88 प्रतिशत) द्वितीय और भूमिका शर्मा (87 प्रतिशत) तृतीय रहीं।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जिला स्तरीय मैथ्स क्विज प्रतियोगिता में भूपेश देवांगन प्रथम एवं प्रियांशी रावत द्वितीय रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में टिकेंद्र जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहे तथा इंटर स्कूल भरतनाट्यम नृत्य प्रतियोगिता में वर्षा सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही दलजीत कौर और प्रियांशी रावत को भी मैथ्स क्विज के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। ‘उमंगÓ उत्सव ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रेरणा और नई ऊर्जा का संचार किया तथा समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आंध्र प्रदेश में ऑनलाइन गेम्स पर लगा प्रतिबंध…. पकड़े जाने पर होगी जेल…. कैबिनेट की मंजूरी
CG Breaking : कबीरधाम में दो नाबालिगों का अपहरण के बाद रेप, बिलासपुर से पकड़ाए बदमाश
व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी
सम्राट पृथ्वीराज: महामारी के बाद चीजें काफी बदल गई हैंः सोनू सूद
Bhilai : 50 हजार लोगों ने देखा मैत्री बाग का फ्लावर शो, 500 प्रतिभागियों के बीच पल्लवी रजत बनी विनर ऑफ द शो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व रेडियो दिवस 2026 : 13 फरवरी को रायपुर में होगा भव्य आयोजन
Next Article डाक विभाग (डीओपी) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन के जरिए निवेश की सुविधा बढ़ाने के लिए साझेदारी की डाक विभाग (डीओपी) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन के जरिए निवेश की सुविधा बढ़ाने के लिए साझेदारी की

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?