ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम का नाम अब नरेंद्र मोदी पर, अमित शाह ने बताया- क्यों हुआ नया नामकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम का नाम अब नरेंद्र मोदी पर, अमित शाह ने बताया- क्यों हुआ नया नामकरण

By @dmin
Published: February 24, 2021
Share
सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम का नाम अब नरेंद्र मोदी पर, अमित शाह ने बताया- क्यों हुआ नया नामकरण
सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम का नाम अब नरेंद्र मोदी पर, अमित शाह ने बताया- क्यों हुआ नया नामकरण
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात के अहमदाबाद में स्थित मोटेरा स्टेडियम अब देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन चुका है। यही नहीं ढांचे में बदलाव के साथ ही अब इसका नाम भी सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम नहीं होगा बल्कि यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इस विशाल स्टेडियम में 1.32 लाख दर्शक मैच देख सकेंगे। अब तक कोलकाता का ईडन गार्डन ही देश का सबसे बड़ा स्टेडियम था। पीएम नरेंद्र मोदी पर इस स्टेडियम का नाम रखे जाने पर राजनीतिक विवाद भी हो सकता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्टेडियम को जनता को समर्पित करते हुए कहा, ‘यह स्टेडियम पीएम नरेंद्र मोदी की कल्पना है, जिसके बारे में उन्होंने गुजरात के चीफ मिनिस्टर रहने के दौरान सोचा था। तब वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।

BREAKING

World's Largest Cricket Stadium, renamed as 'Narendra Modi Stadium' – inaugurated by President Kovind in Ahmedabad, Gujarat@rashtrapatibhvn
@narendramodi pic.twitter.com/DqXDeaVc9s

— DD News (@DDNewslive) February 24, 2021

उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम ईको फ्रेंडली विकास का भी एक उदाहरण होगा। राष्ट्रपति ने होम मिनिस्टर अमित शाह, गुजरात के डेप्युटी चीफ मिनिस्टर नितिन पटेल और खेल मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में स्टेडियम का उद्घाटन किया। अमित शाह ने स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर यह भी बताया कि इसका नाम पीएम नरेंद्र मोदी पर ही क्यों रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘हमने इसका नाम प्रधानमंत्री जी पर रखने का फैसला लिया है। यह मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट था। यही नहीं इस मौके पर राष्ट्रपति ने एक स्पोट्र्स एन्क्लेव की भी नींव रखी, जो देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल के नाम पर होगा। इस स्पोट्र्स एन्क्लेव में फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग और लॉन टेनिस समेत तमाम खेलों के लिए जगह होगी।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि इस एन्क्लेव से अहमदाबाद को दुनिया के खेल जगत में पहचान मिलेगी। यह वल्र्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा इस स्टेडियम का उद्घाटन भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले हुआ है। दोनों टीमें इस मैदान पर डे नाइट टेस्ट खेलने वाली हैं। खिलाडिय़ों के अलावा दर्शकों के लिए भी यह रोमांचक अनुभव होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे भरोसा है कि इस इन्फ्रास्ट्रक्चर से खिलाडिय़ों को मदद मिलेगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि बहुत से खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कस्बों से निकलें हैं और कठिन राह से गुजरते हुए आए हैं। ऐसे खिलाडिय़ों को गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रोत्साहन दिया है। इन खिलाडिय़ों में से एक जसप्रीत बुमराह औैर अक्षर पटेल भी हैं। 63 एकड़ में बने इस स्टेडियम पर 800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें 1,32,000 लोग बैठ सकेंगे। इसके साथ ही अब ईडन गार्डन ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे अधिक दर्शक क्षमता वाला मेलबर्न स्टेडियम भी पीछे छूट गया है। मेलबर्न स्टेडियम में 90,000 लोगों के बैठने की क्षमता है।

अब तक मिले 67 लाख 92 हजार राशन कार्ड के नवीनीकरण आवेदन, 15 मार्च तक बड़ी तारीख
पेट, आंत या लीवर की परेशानी से जूझ रहे हैं तो पहुंचे बीएम शाह हॉस्पिटल, 13 मार्च से यहां लगेगा निःशुल्क परामर्श शिविर
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस: वित्तमंत्री व उद्योगमंत्री ने जारी की सूची… पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश…. जाने किस नंबर पर है छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बैन हो सकती है आदिपुरुष, सीएम भूपेश बघेल बोले- भाषा से लेकर कैरेक्टर तक सभी अमार्यादित
पशुओं से फसलों को बचाने इस वर्ष भी आयोजित होगा ”रोका-छेका” कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुडुचेरी में लगा राष्ट्रपति शासन…. फ्लोर टेस्ट में फेल होने पर गिर गई थी कांग्रेस सरकार
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का किया जाए कड़ाई से पालन…सीएम बघेल ने कहा जिला कलेक्टरों को जारी किए जाएं निर्देश

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?