ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सांसद सरोज पाण्डेय ने मनरेगा कामगारों से की मुलाकात, कहा – कोरोना से लड़ने लॉक डाउन के नियमो का पालन करे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Politics

सांसद सरोज पाण्डेय ने मनरेगा कामगारों से की मुलाकात, कहा – कोरोना से लड़ने लॉक डाउन के नियमो का पालन करे

By @dmin
Published: May 16, 2020
Share
SHARE


दुर्ग। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने आज दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत अछौटी और चंदखुरी में वैश्विक महामारी कोरोना में मनरेगा के कामगारों से मुलाकात कर उनका कुशलसक्षेम जाना तथा मनरेगा में चल रहे कार्यों की जानकारी ली।
सांसद ने मोदी सरकार द्वारा उनकी मजदूरी दर बढ़ाए जाने व जनधन खातों में पैसे भेजें जाने के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने सभी कामगारों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।
सांसद सुश्री पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार देश के सभी गांव, गरीब, मजदूरों की चिंता कर रही है और इस वैश्विक महामारी के संकटकाल में कामगारों को मजबूती प्रदान करने का हर संभव प्रयास कर रही है उन्होंने ने सभी कामगारों को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने वैश्विक महामारी में राहत देते हुए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है जिसके तहत मनरेगा के कामगारों की मजदूरी जो पहले 182 रुपए थी अब उसे बढ़ाकर 200 रुपए कर दिया जाएगा। मोदी सरकार ने मार्च में भी राहत पहुंचाते हुए बड़ी घोषणा की थी जिसके तहत मार्च से तीन महीने तक के लिए सभी महिला जनधन खाता धारकों को 500 रुपए प्रति महीने दी जा रही है। जिसका लाभ 20 करोड़ महिलाओं को हुआ है।
सांसद सुश्री पांडेय ने कहा कि आज यह देख कर खुशी हुई कि मनरेगा में कार्यरत सभी महिलायें कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए साड़ियों से अपना मुंह ढंकी हुई थीं। उन्होंने महिलाओं को इस परंपरा को कायम रखने को कहा जिससे वह सुरक्षित रहें।

सियासी दांवपेच: भाजपा को फिर बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा
Political News: क्लोज फाइट की संभावनाओं के बीच भावी विधायकों की घेराबंदी में जुटे दल
जहां उपचुनाव होना है, वहां खूब बंट रहा है राशन
विधायकी के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने अब मंत्रीपद से भी दिया इस्तीफा, सीएम साय ने किया सम्मानित
यूपी में कांग्रेस का एक और महिला कार्ड, प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम भूपेश बघेल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
Next Article वन विकास निगम ने सीएम सहायता कोष के लिए 7.07 लाख रूपए का सौंपा चेक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?