ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संसद पर हमले की 18वीं बरसी पर राष्ट्रपति, पीएम व अन्य ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

संसद पर हमले की 18वीं बरसी पर राष्ट्रपति, पीएम व अन्य ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

By @dmin
Published: December 13, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद समेत केंद्रीय मंत्रियों और पक्ष-विपक्ष के अनेक नेताओं ने संसद पर हमले के दौरान अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों और कर्मचारियों को संसद परिसर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञात हो कि 18 साल पहले 13 दिसंबर 2001 में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों ने संसद पर हमला करते हुए खुलेआम गोलीबारी की थी। इस हमले का मास्टर माइंड अफजल गुरू था। हमले में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला जवान, संसद परिसर में तैनात वॉच एंड वार्ड कर्मचारी और एक माली समेत नौ लोगों की मौत हुई थी। इस घटना में एक पत्रकार भी घायल हो गए थे, जिनकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। भारतीय लोकतंत्र के मंदिर पर हमला करने वाले पांचों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।
राष्ट्रपति कोविंद ने एक ट्वीट में कहा कि एक कृतज्ञ देश शहीदों की बहादुरी और उनके साहस को नमन करता है जिन्होंने 2001 में संसद भवन की आतंकवादियों से रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। हम आतंकवाद के हर रूप को खत्म करने और उसे हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, आज हम उन शहीदों को याद करें जिन्होंने आतंकवादी हमले से संसद को बचाने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों का नमन किया। उन्होंने ट्वीट किया संसद पर हुए हमले के दौरान संसद की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले बहादुरों को कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा दी जा रही श्रद्धांजलि में खुद को शामिल करता हूं। नया भारत हमेशा ही उनके नि:स्वार्थ भाव, साहस और शक्ति के लिए आभारी रहेगा।
तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर संसद हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। पार्टी ने कहा किसी भी रूप में हिंसा निंदनीय है। आइए हम सब शांति की कामना करें। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, भारत के संसद पर हमले की आज 18वीं बरसी है। इस दिन अपनी जान गवांने वाले लोगों को हृदय से याद कर रही हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के प्रति हैं, जो ड्यूटी के दौरान घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में आतंक और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

पेगासस पर राहुल गांधी का आरोप: मोदी सरकार ने देशद्रोह किया, कांग्रेस नेताओं ने भी केंद्र को घेरा
वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हादसे का शिकार, गाय के टकराने से इंजन का बोनट खुला
लूट कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली
Corona in India : देश में 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा नए मामले, कुल संक्रमित 83 लाख के पार
पूर्व प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ यौन शोषण का मामला बंद… 2019 में महिला ने लगाया था आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम भिलाई का विशेष स्वच्छता अभियान, इस अभियान से जुड़ रहे लोग
Next Article सबरीमाला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के लिए गठित होगी बड़ी पीठ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?