ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, तीन गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, तीन गिरफ्तार

By @dmin
Published: May 23, 2021
Share
प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, 9वीं के छात्र को स्कूल में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, 9वीं के छात्र को स्कूल में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार/demo pic
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर तहसील में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी के माता-पिता व पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। घटना थाना इनायतनगर खानपुर के बरिया निसारु गांव की है। संपत्ति विवाद में सगे भांजे द्वारा अपने मामा-मामी सहित उनके दो बेटे और एक बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या शैलेश पांडे और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए साथ ही क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आरोपी हत्यारे भांजे की तलाश में लग गई है।

एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि संपत्ति के विवाद को लेकर भांजे ने अपने मामा राकेश कहार, मामी ज्योति और उनके तीन बच्चों जिनकी उम्र 4, 6 व 8 वर्ष है, को आधी रात 12:30 बजे के करीब धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर रितेश सिंह ने बताया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निसारू गांव में 35 वर्षीय राकेश कंहार तथा उनका भांजा एक ही मकान में रहते थे। नवासे की जमीन को लेकर मामा- भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

जल्द गिरफ्तारी के दिए आदेश
बीते शनिवार की देर रात भांजे ने अपने मामा राकेश कुमार एवं मामी ज्योति सहित उनकी एक नाबालिक पुत्री एवं दो नाबालिक बेटों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और समूचे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। घटना की जानकारी होते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश में पांच टीमें गठित की गई हैं। आईजी जोन एसएन साबत ने भी अयोध्या पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। आईजी रेंज अयोध्या डॉ संजीव गुप्ता ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

सलमान ड्रग्स लेता है, आमिर का पता नहीं, अभिनेत्रियों का तो भगवान ही मालिक, जाने बाबा रामदेव ने ऐसा क्यों कहा
वार्ड 14 में यदुवंशी समाज के लिए बनेगा सामुदायिक भवन, महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
दो हफ्ते पहले खत्म हो सकता है हरिद्वार कुंभ, कोरोना की वजह से सरकार ने लिया फैसला
सम्राट पृथ्वीराज: फिल्म में 6 किलो के कॉस्ट्यूम पहनने पर अक्षय कुमार ने किया रिएक्ट, बोले- वो सच में असली योद्धा थे
निगम ने निकाली नलघर शॉपिंग काम्प्लेक्स और गंजमंडी दुकानों की निविदा… इस तारीख तक कर सकते है आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सागर हत्याकांड में फरार पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार… दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा पहलवान सागर हत्याकांड में फरार पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार… दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा पहलवान
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना के दैनिक मामले घटे…. बीते 24 घंटे में सामने आए 2.40 लाख से ज्यादा मामले, 3741 मरीजों की मौत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?