ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संकल्प से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर : वंचित समूहों के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने एक दिवसीय कार्यशाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

संकल्प से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर : वंचित समूहों के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने एक दिवसीय कार्यशाला

By @dmin
Published: January 8, 2020
Share
SHARE

रायपुर. युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में संकल्प परियोजना संचालित की जा रही है। यह परियोजना विश्व बैंक की सहायता से छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में संचालित हो रही है। संकल्प (द स्कील ऐक्वजिशन एण्ड नॉलेज अवेरनेस फोर लाईवलीहुड) परियोजना के बेहतर संचालन के लिए आज यहां कौशल विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श और मार्गदर्शन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के कौशल विकास की अतिरिक्त सचिव सुश्री संकल्प पाटनकर ने कल मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और इस कार्यशाला से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

भारत सरकार कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुश्री संकल्प पाटनकर और उनकी संकल्प परियोजना टीम द्वारा कार्यशाला में राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में प्रमुख सचिव कौशल विकास श्रीमती रेणु पिल्ले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र मीणा और मध्यप्रदेश राज्य के कौशल विकास प्राधिकरण के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रवाल शामिल हुए।
कार्यशाला में संकल्प परियोजना को राज्य में क्रियान्वित करने के लिए बजट राशि के उपयोग, जिला स्तर पर वार्षिक कार्ययोजना, प्रशिक्षण की गुणवत्ता वृद्धि के उपाय, वंचित समूह यथा महिला, दिव्यांग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति की सहभागिता बढ़ाए जाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्व बैंक की सहायता से संस्थागत अधोःसंरचना का सशक्तिकरण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि तथा कौशल विकास प्रशिक्षण के क्षेत्र में में वंचित समूह की सहभागिता बढ़ाने दिसम्बर 2017 में संकल्प परियोजना की शुरू की गई थी। इस योजना को पूरे देश में चलाने के लिए विश्व बैंक द्वारा 500 मिलियन डॉलर प्रदाय किया जा रहा है।

सुरक्षा संगठन में एक हवाई अड्डे के कर्मचारी क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में फ्रेंजो टुडमैन हवाई अड्डे पर क्रोएशिया एयरलाइंस के विमान की कीटाणुशोधन प्रक्रिया करते हुए।
संदीप पादिल भी टेस्ट प्रारुप में बदलाव के खिलाफ
Government Job: इलेक्ट्रीशियन सहित 1041 पदों पर निकली भर्ती, यहां पढि़ए पूरी डिटेल
अफसोस: वो बल्लेबाज जिसकी विश्व विजेता पारी श्रीसंत के कैच और धोनी के छक्के में खो गई
मैक्सवेल शीघ्र वापसी करेंगे : फिंच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : मुंगेली जिले के युवाओं द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति से सजायेंगे युवा महोत्सव का मंच
Next Article पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की अपनी प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?