ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने और गांव-गांव तक योग की अलख जगाने निकले योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedKankerRaipur

बस्तर की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने और गांव-गांव तक योग की अलख जगाने निकले योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल

By Poonam Patel
Published: November 13, 2026
Share
कांकेर में योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक, योग और आयुष गतिविधियों के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा
कांकेर में योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक, योग और आयुष गतिविधियों के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा
SHARE

कांकेर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के बस्तर प्रवास के प्रथम पड़ाव कांकेर में सर्किट हाउस में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीश मंडावी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. ललिता शर्मा सहित आयुष विभाग के अधिकारी, गायत्री परिवार के प्रतिनिधि, योग शिक्षक, योग साधक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में जिले में योग, आयुष एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य गतिविधियों के विस्तार तथा आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि गायत्री परिवार, आयुष विभाग, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि सहित विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के पास योग, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में अपनी-अपनी विशेष क्षमताएं और अनुभव हैं। आवश्यकता इस बात की है कि इन सभी क्षमताओं को एक साझा मंच पर लाकर जनहित में उनका बेहतर उपयोग किया जाए। योग आयोग का उद्देश्य केवल योग का प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, योग के महत्व और उसके लाभों के प्रति जागरूक करते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाली बालिकाओं एवं युवतियों को आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के लिए तैयार करना भी इस प्रवास का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। नक्सलवाद के प्रभाव से लंबे समय तक भय और असुरक्षा के माहौल में रहे इन क्षेत्रों की बेटियों को अब आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सुरक्षित बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। योग आयोग की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण से जुड़ी इस पहल की शुरुआत हो चुकी है। बैठक में इसके विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

बैठक में योग को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक व्यवस्थित रूप से पहुंचाने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर योग वाटिका विकसित करने और स्थानीय स्तर पर नियमित योग गतिविधियां संचालित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि योग और आयुष से जुड़े सभी संस्थानों, प्रशिक्षकों एवं साधकों के अनुभवों का समन्वय होना जरूरी है। जब सभी संस्थाएं एक साथ मिलकर कार्य करेंगी, तभी योग और भारतीय पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। उन्होंने उपस्थित योग शिक्षकों एवं साधकों से उनके अनुभव, सुझाव और आगामी कार्यों को लेकर भी संवाद किया।

इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी गौरव देवांगन, सहायक अधीक्षक अरुण कुमार साह, अध्यक्ष के निज सचिव देवीलाल पटेल, योग शिक्षिका एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पूजा साहू, प्रेग्नेंसी योग विशेषज्ञ डॉ. दुर्गा साहू, मार्शल आर्ट ट्रेनर चंचल डिक्सेना, डॉ. एन.एस. नाग तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरीश मंडावी एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. ललिता शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने बैठक में रखे गए विषयों, सुझावों एवं प्रस्तावित गतिविधियों को गंभीरता से सुना। साथ ही जिले में आयुष गतिविधियों को आगे बढ़ाने, योग प्रशिक्षण के विस्तार और विभिन्न संस्थाओं के समन्वय से बेहतर कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई। योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों, योग साधकों, प्रशिक्षकों एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से ऐसी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों, ग्रामीण क्षेत्रों और विशेषकर दूरस्थ अंचलों की बालिकाओं एवं युवाओं को मिल सके।

लगातार लॉकडाउन से सामान्य परिवार हलाकान: शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा- सामान्य परिवारों की सुध लेने वाला कोई नहीं
मुख्यमंत्री बघेल ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन की बधाई दी
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश
बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल की लोगों से अपील: कोरोना से बचाव के उपायों का कड़ाई से करें पालन
गढ़चिरौली में एनकाउंटर में पुलिस ने दो नक्सलियों को किया ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साय सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता
Next Article shreekanchanpath 30 # 13 Nov 2026

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?