ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर के 16 सरकारी स्कूलों में इंस्टालेशन के लिए पहुंची सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर के 16 सरकारी स्कूलों में इंस्टालेशन के लिए पहुंची सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन

By Mohan Rao
Published: October 6, 2024
Share
SHARE

विधायक रिकेश सेन ने कहा हमारी बहन-बच्चियों के उच्च आत्म-सम्मान और शैक्षणिक विकास के लिए है जरूरी

भिलाई। शारदीय नवरात्रि पर वैशाली नगर विधानसभा के लिए विधायक रिकेश सेन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई एक और घोषणा आज पूरी हुई है। आपको बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा की सभी 16 शासकीय स्कूल जहां छात्राएं अध्ययनरत हैं वहां नि:शुल्क सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन प्रदान की जा रही है ताकि मासिक धर्म स्वच्छता उत्पादों तक सुविधाजनक पहुँच प्रदान कर युवा महिलाओं को सशक्त बनाने, कलंक को तोड़ने और लैंगिक समानता को बढ़ावा मिले।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मासिक धर्म से जुड़ी चुनौतियाँ स्कूलों में युवा लड़कियों के बीच अनुपस्थिति और स्कूल छोड़ने की दर के प्रमुख कारणों में से एक है। स्कूलों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने से मासिक धर्म वाली छात्राओं की मुख्य चिंताओं को दूर करके अनुपस्थिति और स्कूल छोड़ने की दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। मासिक धर्म के दौरान लड़कियों के स्कूल न जाने का एक मुख्य कारण किफ़ायती और स्वच्छ मासिक धर्म उत्पादों तक पहुंच की कमी है। सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन छात्रों को स्कूल परिसर में सैनिटरी नैपकिन का एक विवेकपूर्ण और विश्वसनीय स्रोत प्रदान करके इस कमी को पूरा कर सकती है।

यह सुविधा लड़कियों को स्कूल में रहते हुए अपने मासिक धर्म को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सक्षम बनाती है, जिससे उनका आत्मविश्वास और उपस्थिति बढ़ती है। मासिक धर्म के दौरान छात्राओं की अनूठी जरूरतों को पूरा करने वाला एक सहायक स्कूल वातावरण अनुपस्थिति को कम करने और लड़कियों को उनकी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे लगातार उपस्थिति बनाए रखने में स्कूलों को जहां मदद मिलेगी वहीं छात्राओं के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन, उच्च आत्म-सम्मान और व्यक्तिगत विकास के अवसरों में वृद्धि होगी।

16 शासकीय स्कूलों में लगाई जा रही मशीन
श्री सेन ने बताया कि महिला दिवस के दिन सबसे बड़ी घोषणा वैशाली नगर विधानसभा की हमारी बहनों और बच्चियों के लिए मैंने की थी। सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन की पहल के लिए रोटरी क्लब आफ भिलाई ग्रेटर के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल से एक मुलाकात के दौरान चर्चा हुई और उनकी टीम ने मशीनों की जिम्मेदारी लेते हुए आज 16 मशीनें उपलब्ध करवाई हैं जिन्हें वैशाली नगर विधानसभा की शासकीय स्कूलों में नवरात्रि के अवसर पर जब हम सभी माता और कन्याओं की पूजा करते हैं, इंस्टाल किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर और भी मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी, ऐसा संकल्प रोटरी क्लब आफ भिलाई ग्रेटर द्वारा दोहराया गया है। छत्तीसगढ़ में वैशाली नगर पहली विधानसभा होगी जहां शासकीय स्कूलों में सेनेटरी पैड के लिए मशीन उपलब्ध होगी। मशीन निरंतर सेवाएं देंगी, मशीन में नेपकिन रिफिलिंग की जवाबदारी रोटरी क्लब आफ भिलाई पिनाकल ने ली है।

वेंडिंग मशीनों में हाइजीनिक पैड रखने का फायदा
सभी 16 सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन को विधायक रिकेश सेन को प्रदान करते हुए रोटरी क्लब आफ भिलाई ग्रेटर के प्रेसीडेंट संदीप अग्रवाल और सेक्रेटरी अनंत अग्रवाल ने बताया कि इन वेंडिंग मशीनों में हाइजीनिक पैड रखने का सबसे बड़ा बेनिफिट यह है कि इसमें धूल नमी नहीं पकड़ती, जिससे पैड लंबे समय तक सुरक्षित रहता है, स्कूल में इसके इंस्टॉलेशन होने के बाद बड़े ही सिंपल तरीके से जैसे भी जरूरत हुई टीचर निकालकर पैड दे सकती हैं। मशीन में लॉक की भी सुविधा है, इसकी सेफ्टी के आलावा समय समय पर पिनाकल सदस्यगण इसे रिफिल करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक रिकेश सेन की यह बहुत अच्छी पहल है, वो भिलाई की सभी स्कूल और कॉलेज में यह मशीन लगवाना चाहते हैं ताकि हमारी बहनें हमारी बेटियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, रोटरी क्लब आफ भिलाई ग्रेटर टीम का ऐसा प्रयास होगा कि विधायकजी की इस बेहतर पहल और इच्छा के अनुरूप धीरे धीरे यह मशीनें सभी स्कूल और कॉलेज तक हम पहुंचा सकें, फिलहाल आज 16 शासकीय स्कूलों तक सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन इंस्टालेशन के लिए भेजी जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ में शतरंज ओलंपियाड के मशाल की मौजूदगी यहां के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी, सभी स्कूलों में हो शतरंज खेलने की व्यवस्था : भूपेश बघेल
बिग ब्रेकिंग : आकाशगंगा में दिन दहाड़े धारदार हथियार से दूकानदार पर हमला
रेडियो वार्ता लोकवाणी की 11वीं कड़ी… सीएम बघेल ने कहा- किसानों को न्याय, स्वाभिमान और स्वावलंबन की जिंदगी देना छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य
हरियाणा से आकर भिलाई में चोरी, शातिरों ने सूने मकानों को बनाया निशाना… फारेन करेंसी के साथ तीन गिरफ्तार
बच्चों के लिए गेमचेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन, डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक का दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : फर्जी एसबीआई बैंक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सक्ती में बैंक खोलकर कई लोगों से की ठगी
Next Article उत्साह व उमंग के साथ दिखी गरबा की धूम, मस्ती में थिरकते रहे युवक-युवतियां
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?