ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संगठन कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं आपसी सामंजस्य बनाये रखना ही समग्र ब्राह्मण परिषद् का मूल उद्देश्य.
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

संगठन कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं आपसी सामंजस्य बनाये रखना ही समग्र ब्राह्मण परिषद् का मूल उद्देश्य.

By @dmin
Published: February 24, 2020
Share
SHARE

कोरबा. समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की प्रथम संभागीय बैठक रविवार 23 फरवरी को बिलासपुर शहर के सीपत चौक स्थित बघवा मंदिर में संपन्न हुई. विगत सात माह पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर ब्राह्मण समाज एवं सनातन धर्म हित में सेवा कार्य करने के मूल उद्देश्य से गठित सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की मातृशक्ति परिषद् द्वारा इस बैठक का आयोजन किया गया.

बैठक के प्रारंभ में उपस्थित सामाजिक वरिष्ठजनों सहित संगठन पदाधिकारियों द्वारा भगवान परशुराम जी का पंचोपचार पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया तत्पश्चात बैठक की मंच संचालिका श्रीमती सुषमा पाठक द्वारा श्रीगणेश वंदना सहित स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया.

सर्वप्रथम बैठक को संबोधित करते हुये संगठन के प्रदेश सचिव पं.लोकेश द्विवेदी “मानस” ने सामूहिक रूप से तीन बार परशुराम गायत्री मंत्र का जाप सहित जयघोष करवा कर संगठन की स्थापना, कार्यशैली, उद्देश्यों का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने बैठक में संगठन सहयोगियों सहित उपस्थित स्वजनों को जानकारी दी कि समग्र ब्राह्मण परिषद्, छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में पहला ऐसा सामाजिक संगठन है जिसे पचास संस्थापक सदस्यों द्वारा संचालित किया जा रहा है यहाँ सर्वसम्मति से बनाये गये पदाधिकारी भी पचास संस्थापक सदस्यों द्वारा लिये गये निर्णय के आधार पर ही संगठनात्मक कार्यों का संचालन करते हैं.

बैठक की अध्यक्षता करते हुये रायपुर से पधारे संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डा.भावेश शुक्ला “पराशर” ने कहा कि आपसी विश्वास, विचारों की एकरूपता और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के आधार पर उद्देश्यों का क्रियान्वयन ही सामाजिक संगठन और समाज को मजबूती से जोड़कर रखता है जो कि समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की स्थापना का मूल सिद्धांत है. उन्होंने कहा कि समाज की एकता करने के पहले विचारों में एकता आवश्यक है, मतभिन्नता या विचारों में एकता के अभाव को संगठन नहीं कहा जा सकता. समाज का हित केवल “मैं” नहीं “हम” की भावना से ही होगा इसकी शुरुआत दूसरों को उपदेश देने के पहले स्वयं समझने तथा व्यवहारिक रूप से अपनाने से ही संभव है.

लोरमी से आये हुये संगठन के प्रदेश प्रवक्ता पं.योगेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि समाज हित का आरंभ अपने आसपास के विप्रजनों का सहयोगी बनकर करें. समाज हित के लिये साधन नहीं भाव महत्वपूर्ण है जिसकी शुरुआत स्वयं अपने क्षेत्रों स्वजनों से ही होनी चाहिए. युवा परिषद् संभागीय प्रभारी पाली के पं.दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में बिलासपुर जिले सहित संभाग में संगठन द्वारा किये जा रहे समाज एवं सनातन धर्म हित के प्रकल्पों की जानकारी प्रदान की.

बैठक में उपस्थित अन्य वक्ताओं में खारंग परिक्षेत्र ब्राह्मण समाज के पं. विद्यानंद शर्मा ने संगठनात्मक सेवा कार्यों से गाँवों में निवासरत स्वजनों को जोड़ने पर जोर दिया. पं.छेदीलाल दुबे जी ने सामाजिक संस्कृति एवं संस्कार के संरक्षण की बात कही. बेलतरा के पं.अरविंद पांडेय ने समाज हित में संगठन के उद्देश्यों की सराहना करते हुये संगठन में कर्मठ एवं नि:स्वार्थ मानसिकता के स्वजनों को जोड़ने का सुझाव दिया. मल्हार के पं. सुनील पांडेय एवं नरियरा के पं.नेहनाथ व्यास ने ब्राह्मणोंचित संस्कारों के ज्ञान को अपनाने की बात रखते हुये संगठन की विचारधारा को वर्तमान सामाजिक संगठनों के लिये अनुकरणीय बताया.

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व पार्षद श्रीमती रेखा पांडेय एवं वर्तमान वार्ड पार्षद श्रीमती पुष्पा तिवारी ने अपने संबोधन में संगठन के उद्देश्य तथा कार्यों की सराहना करते हुये समाज हित से जुड़े प्रत्येक संगठनात्मक कार्यों में यथासंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया.

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् छत्तीसगढ़ की बिलासपुर संभागीय ईकाई द्वारा आयोजित इस बैठक को सफल बनाने में जिला संगठन प्रभारी श्रीमती शशि द्विवेदी, संभाग समन्वयक श्रीमती अल्का तिवारी, श्रीमती विभा पांडेय, श्रीमती अचला तिवारी, श्रीमती शोभा दुबे, डा.श्रीमती गीता तिवारी, श्रीमती पिंकी तिवारी, श्रीमती अंजनी तिवारी, श्रीमती सरिता तिवारी, पं.राघवेन्द्र द्विवेदी, पं.मनीष मिश्रा, पं.शिव तिवारी का विशेष योगदान रहा.

इस अवसर पर भाग्यश्री शर्मा, श्रद्धा शुक्ला, प्रभा शर्मा, सविता पांडेय, प्रतिभा शर्मा, भगवती दुबे, अल्का पांडेय, संगीता शर्मा, सविता पांडेय, पं.योगेश शुक्ला, पं.रवि चौबे, पं.दीपक शुक्ला, पं.अनुराग त्रिपाठी, पं.सौरभ त्रिपाठी, पं.ज्ञानेश्वर पांडेय, पं.पंकज मिश्रा, पं.अजय तिवारी, पं. संतोष कुमार पांडेय, पं.राजू तिवारी, पं.केशव शुक्ला, पं.विनोद शर्मा, पं.मदनमोहन पांडेय, पं.कोमल प्रसाद ब्रम्हभट्ट, पं.पंकज दुबे, पं.सुरेश बाबू पचौरी, पं.भोपेश शर्मा, पं.दुर्गाशरण उपाध्याय, पं.राम अवतार पांडेय, पं.आकाश पांडेय, पं.जागेश्वर तिवारी, पं.यश पांडेय, पं.शिव कुमार पांडेय, पं.दीपक तिवारी, पं.विद्यानंद तिवारी, पं.आकाश तिवारी, पं.कान्हा शर्मा, पं.आशीष दुबे, पं.अशोक दुबे, पं.समीर कुमार शुक्ला, पं.किशोर शर्मा, पं.सतानंद पांडेय सहित बिलासपुर संभाग के मुंगेली, जांजगीर चांपा, कोरबा, रायगढ़ आदि जिलों से बड़ी संख्या में विप्रजन एवं संगठन प्रतिनिधि उपस्थित थे।यह जानकारी प्रांजल शुक्ला द्वारा दी गई।

आधार सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए मिला गौरव
अब एक कॉल या व्हाट्सएप पर होगा शिकायतों का समाधान, ‘समाधान सेल’ की हुई शुरुआत
वैशाली नगर में 22 को मेगा जॉब फेयर, एसआर हॉस्पिटल में रिक्त 121 पदों पर होगी भर्ती… विधायक रिकेश ने की पहल
वित्त मंत्रालय ने बैंकों से कहा- इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन पर ना लें शुल्क, लौटाएं ग्राहकों का पैसा
रिस्क लेने से बचती रही चुनाव समिति, अंत में सिंगल व मंत्रियों के नामों को दिखा दी हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विदेशों में खेलने की अनुमति चाहती हैं आईपीएल टीमें
Next Article कलमीटार में उपसरपंच चुनाव में विजयी हुए उत्तम विश्वकर्मा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?