ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सना, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण, सीएम साय ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSports

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सना, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण, सीएम साय ने दी बधाई

By Mohan Rao
Published: July 31, 2025
Share
सना माचू को सीएम साय ने दी बधाई
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि बिलासपुर मंडल में कार्यरत महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी सना माचू, का चयन भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में हुआ है । यह टीम 4 से 14 सितंबर, 2025 तक लिवरपूल, इंग्लैंड में आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप (World Boxing Championship) में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। साना माचू वर्तमान में सीसीटीसी के पद पर पदस्थ हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सना माचू को भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही महाप्रबंधक तरुण प्रकाश सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के पदाधिकारियों ने सना माचू को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सना का चयन न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। बिलासपुर रेल मंडल में सीसीटीसी के पद पर पदस्थ सना माचू अब इंग्लैंड के लिवरपूल में 4 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों की बढ़ती प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सना अपने दमदार प्रदर्शन से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। मुख्यमंत्री ने सना को चैंपियनशिप के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत माचू
सना माचू ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है । उनकी इस सफलता ने न केवल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रोशन किया है, बल्कि सभी महिला कर्मचारियों और युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में खेल और खिलाड़ियों को सदैव तरजीह दी जाती है । रेलवे द्वारा खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

शहबाज होंगे नए पीएम: जेल भी जा चुके हैं नवाज शरीफ के छोटे भाई, तीन बार रह चुके हैं मुख्यमंत्री
अम्बिकापुर के शुभम अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल में किया ऑल इंडिया टॉप, कलेक्टर ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं
जागरूकता शिविर: तालाबों, नालों और नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर दिया जोर…
Big Breaking: भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पहुंचे रायपुर, BJP उम्मीदवार नेताम पर लगे आरोपों पर बोले, कांग्रेस 3 साल सोई थी क्या ?
एमजे स्कूल में वार्षिकोत्सव अमृत मंथन का आयोजन, चीफ गेस्ट बने क्रेडा सदस्य विजय साहू, बच्चों के कार्यक्रमों को साराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण के नियमों में बड़ा बदलाव, किसानों को मिल सकेगा न्यायसंगत मुआवजा
Next Article छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सांसदों संग सौजन्य भेंट… रात्रि भोज में हुई सार्थक चर्चा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?