ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साहित्य जगत की अमूल्य निधि है मेघदूत की वापसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

साहित्य जगत की अमूल्य निधि है मेघदूत की वापसी

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

बृजमोहन ने किया हरीश कुमार झा की किताब का विमोचन
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र और सेल के पूर्व वरिष्ठ उप निदेशक साहित्यकार हरीश कुमार झा की दो किताबों मेघदूत की वापसी और महारानी मंदोदरी का विमोचन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व पर्यटन और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और विशिष्ठ अतिथि बख्शी सृजन पीठ भिलाई के अध्यक्ष डां. रमेंद्रनाथ मिश्र, पंडित सुंदरलाल शर्मा शोध पीठ के पूर्व अध्यक्ष डां. बालचंद्र कछवाहा, मंदिर कमेटी के ट्रस्टी पुरेंदर मिश्रा व स्मृति संस्थान केअध्यक्ष शिवकुमार झा थे। आचार्य सरयूकांत झा स्मृति शोध संस्थान के तत्वावधान में जगन्नाथ मंदिर के सभागार रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों ने लेखक की दोनों साहित्यिक कृतियों को साहित्य जगत की उत्कृष्ट निधि निरुपित किया। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि फौलादी संस्कृति में रहने वाले एक इंजीनियर द्वारा समाजोपयोगी उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियां रचित करना बहुत बड़ी बात है। आज जब पूरा विश्व गलोबल वार्मिंग जनित मौसम परिवर्तन की विकट समस्या से चिंतित है,ऐसे विकट दौर में हरीश कुमार द्वारा मेघदूत की वापसी किताब में छग सहित पूरे भारत के बिगड़ते पर्यावरण पर चिंता व समाधान पर ध्यानाकर्षण सराहनीय है। उनकी महारानी मंदोदरी पुस्तक भी धर्म संस्कृति के नव परिष्कार और स्त्री सशक्तिकरण की दृष्टि से प्रेरक है। बालचंद्र कछवाहा ने कहा कि आज प्रदूषण और भोगवादी अपसंस्कृति के अंधकार में डूबे भारत के वर्तमान को अलकापुरी से लौटते मेघ की पीड़ा से जोडऩा हरीश कुमार की मौलिक आलंकरिक काव्य रचना साहित्य व समाज के लिए दिशाबोधक है। पुरंदर मिश्रा ने लेखक की दोनों पुस्तकों को उनकी सामाजिक सरोकार व रचनात्मक सोच का अभिनव उदाहरण बताया। कवि प्रदीप झा, अनीता झा, रश्मि, सुषमा झा, शिक्षिका आरती झा, हेमंत झा, व राकेश ठाकुर और संजीव ठाकुर ने कहा कि जीवनभर लोहा लंगड़ व सीमेंट में काम करने वाले लेखक की पहली किताब छत्तीसगढ़ में गीता व मेघदूत के लहुटती की तरह यह दोनों पुस्तकेंभी उनकी अनूठी कल्पनाशीलता,लीक से हटकर काम करने के साथ आने वाली पीढिय़ों के लिए भी प्रेरक हैं। लेखक हरीश कुमार झा ने मेघदूत की रचना प्रक्रिया के बारे में बताया कि नदियों के प्रदूषण सहित तेजी से बिगड़ते पर्यावरण को अपनी इस कृति में पिरोकर पुरा समृद्धि को वापस लाने का आह्वान किया है। साहित्य सृजन की प्रेरणा उन्हें पिता शिक्षाविद् गोविंदनाथ झा की स्मृति में श्वसुर साहित्यकार पंडित सरयूकांत झा से मिली। पूर्व में दिव्या झा व भारती झा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद अतिथियों ने दोनों किताबों का विमोचन किया। अतिथियों का स्वागत कुलदीप झा, मनीष झा, आनंद मोहन ठाकुर व यश झा ने किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रदीप ठाकुर और आभार प्रदर्शन शारदेंदु झा ने किया।

Pin Up Casino Mobile: Android Üçün Apk Yükləyin
दुर्व्यवहार के खिलाफ राजस्व पटवारी संघ ने दिया दुर्ग में धरना
मुख्यमंत्री से ट्रिपल आईटी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की मुलाकात
नए दौर के साथ किताबों का सदियों पुराना दौर खत्म.. अब कहाँ कोई पढ़ना चाहता है-अतुल मलिकराम
राज्योत्सव में इस साल तीन नए पुरस्कार देखे किस वर्ग के लोगों को मिलेगा लाभ….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जन्मदिन पर देहदान की घोषणा
Next Article 3 वर्ष से बालिकाओं को नहीं मिली सायकल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?