ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: SAFF Cup: भारत के चैंपियन बनते ही स्टेडियम में मौजूद 26000 फैंस ने गाया ‘वंदे मातरम्’, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSportsWorld

SAFF Cup: भारत के चैंपियन बनते ही स्टेडियम में मौजूद 26000 फैंस ने गाया ‘वंदे मातरम्’, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

By Om Prakash Verma Published July 5, 2023
Share
SAFF Cup: भारत के चैंपियन बनते ही स्टेडियम में मौजूद 26000 फैंस ने गाया 'वंदे मातरम्', वीडियो देख हो जाएंगे भावुक
SAFF Cup: भारत के चैंपियन बनते ही स्टेडियम में मौजूद 26000 फैंस ने गाया 'वंदे मातरम्', वीडियो देख हो जाएंगे भावुक
SHARE

भारतीय टीम ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप (SAFF) का खिताब जीत लिया है। बेंगलुरु में हुए फाइनल मैच में भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को 5-4 से मात दी। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं, उसके बाद 30 मिनट के अतिरिक्त समय में भी किसी भी टीम ने गोल नहीं किया। अंत में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हूआ जिसमें भारत ने 5-4 से जीत हासिल की। भारत की जीत में गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

SAFF चैंपियनशिप में भारतीय टीम शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन कर रही थी, जिसने सभी भारतीय समर्थकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया थी कि टीम यह चैंपियनशिप जरुर जितेगी। सुनील छेत्री पहले ही टीम इंडिया के स्टार हैं, साथ ही आईएसएल में वह बेंगलुरु एफसी के लिए भी खेलते हैं। ऐसे में फैंस बड़ी तादाद में उन्हें देखने और टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे थे। बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में लगभग 26 हजार भारतीय फैंस मौजूद थे जो फाइनल में भारतीय टीम का हौसला बढ़ा रहे थे।

𝑽𝒂𝒏𝒅𝒆𝒆 𝑴𝒂𝒕𝒂𝒓𝒂𝒎𝒎 🎶

𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐌𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭! 🇮🇳🥹💙#OneFamily #IndianFootball #BackTheBlue #SAFFChampionship2023 #KUWIND pic.twitter.com/iYg8iFrDY5

— Mumbai Indians (@mipaltan) July 4, 2023

जीत के बाद एक ऐसा लम्हा आया जिसने सभी भारतीयों के रोंगटे खड़े कर दिए। कांतिरावा स्टेडियम में आया हर भारतीय गर्व से हमारा राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ गाना शुरु कर दिया। भारत की जीत का यह शोर पूरे मैदान में गूंज रहा था। हर भारतीय के लिए यह एक यादगार लम्हा था। सुनील छेत्री ने भी भारतीय फैंस का साथ दिया और वह भी गर्व से ‘वंदे मातरम्’ गाते दिखे। यह दृश्य देखने लायक था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक फैन ने कमेंट में लिखा कि यह वीडियो एक उदाहरण है कि भारतीय फैंस क्रिकेट के अलावा भी दूसरे खेलों को उतने ही जूनून और गर्व से समर्थन करते हैं। इससे पहले ऐसा नजारा किसी क्रिकेट मैच में ही देखने को मिलता था, लेकिन सुनील छेत्री और उनके खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है की वह भी निरंतर प्रदर्शन कर भारतीय फैंस का दिल जीत सकते हैं।

भारत ने लगातार यह दूसरी चैंपियनशिप जीती है, पिछले महीने हुए इंटरकॉन्टिनेंटल कप को भी भारत ने अपने नाम किया था। भारत का यह नौवां सैफ कप था। इससे पहले टीम 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में चैंपियन बना था। टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में भारत नौ बार चैंपियन बना है और चार बार वह उप विजेता रहा। सांसों को थामने वाले रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में गुरप्रीत सिंह संधू ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और कुवैत के कप्तान खालिद अल इब्राहिम का आखिरी शॉट रोक दिया।

Best Moments for us 🇮🇳#SAFFChampionship2023#IndianFootball pic.twitter.com/ViH9Wc1OGw

— Gems of Shorts (@Warlock_Shabby) July 4, 2023

सडन डेथ में हुआ मैच का फैसला
पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच गोल मारने के मौके मिलते हैं। इसमें चूकने वाली टीम मैच हार जाती है। निर्धारित पांच-पांच शॉट के बाद दोनों टीमें चार-चार की बराबरी पर थीं। भारत के लिए उदांता सिंह और कुवैत के मोहम्मद अब्दुल्ला गोल करने से चूक गए थे। चार-चार की बराबरी के बाद सडन डेथ की बारी आई। इसमें जो टीम गोल करने से चूकती है वह सीधे हार जाती है। उसे दूसरा मौका नहीं मिलता है। सडन डेथ में भारत के लिए महेश सिंह ने गोल किया। वहीं, कुवैत के कप्तान खालिद का शॉट भारत के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने रोक दिया। वह टीम इंडिया के हीरो बन गए।

India vs Kuwait, SAFF Championship final Highlights: India wins 5-4 in  penalties; Sunil Chhetri wins Golden Boot, Golden Ball - Sportstar

जीत के बाद क्या बोले सुनील छेत्री और गुरप्रीत
जीत के बाद सुनील छेत्री ने कहा, “सिर्फ यह मैच नहीं बल्कि पूरा टूर्नामेंट शानदार रहा। पूरी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैं इससे ज्यादा उनसे कुछ और नहीं मांग नहीं सकता। हम सात-आठ हफ्तों से एक साथ हैं। लगातार दो पेनल्टी शूटआउट में जीतना आसान नहीं होता।”

वहीं, भारत के स्टार गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने कहा, ”टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक गोल से पीछे होने के बावजूद हमने वापसी की। वह समय हमारे लिए सबसे कमजोर था। खिलाड़ी ने इसके बाद शानदार वापसी की। कुवैत की टीम 1-1 की बराबरी के बाद किसी तरह मैच को पेनल्टी शूटआउट में ले जाना चाहती थी। पेनल्टी शूटआउट में सबकुछ किस्मत के हवाले होता है।’

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma July 5, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 262 # 05 July 2023
Next Article बिफैन में सुदीप कंवल की 'प्राइवेसी' को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, ट्रेडिशनल लुक में टीम के साथ रेड कार्पेट पर पोज देती राजश्री देशपांडे बिफैन में सुदीप कंवल की ‘प्राइवेसी’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, ट्रेडिशनल लुक में टीम के साथ रेड कार्पेट पर पोज देती राजश्री देशपांडे

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?