ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संकट पर अगले हफ्ते सार्क देशों की बैठक : भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान को भेजा न्योता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कोरोना संकट पर अगले हफ्ते सार्क देशों की बैठक : भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान को भेजा न्योता

By @dmin
Published: February 17, 2021
Share
कोरोना संकट पर अगले हफ्ते सार्क देशों की बैठक : भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान को भेजा न्योता
कोरोना संकट पर अगले हफ्ते सार्क देशों की बैठक : भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान को भेजा न्योता
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संकट को लेकर दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन (सार्क) देशों की बैठक अगले हफ्ते आयोजित होगी। बैठक की मेजबानी भारत करेगा। खास बात यह है कि भारत पाकिस्तान के बीच पिछले एक साल से जारी तनाव के बीच मोदी सरकार ने बैठक में भाग लेने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया है। मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

भारत की अध्यक्षता में सार्क देशों की बैठक 22 फरवरी को आयोजित होनी है। इस बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने और उसके बाद स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने समेत कई क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक के लिए भारत ने सभी सार्क समूह के देशों को आमंत्रित किया है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। इनमें से कई देशों ने पुष्टि की है कि वे बैठक में भाग लेंगे। आगामी सार्क देशों की बैठक को उच्च स्तरीय गणमान्य संबोधित कर सकते हैं। 
पिछले साल वैश्विक महामारी का प्रकोप फैलने के साथ ही भारत ने कोविड-19 से निपटने के लिए सार्क देशों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सार्क देशों के प्रमुखों ने भाग लिया था, लेकिन पाकिस्तान की ओर से जूनियर लेवल के अधिकारी ने भाग लिया था। इस बैठक में कोरोना से निपटने की रणनीति बनाई गई थी, जिसके तहत भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्क आपातकालीन कोष की स्थापना की थी, जिसमें भारत ने 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 72.8650 करोड़ रुपये) का योगदान किया था।
महामारी के बीच भारत ने दुनिया में विश्वगुरु की भूमिका निभाते हुए दवाइयां, चिकित्सा उपकरण समेत कई अन्य तरह की सहायता अपने पड़ोसी देशों और अन्य मित्र देशों तक पहुंचाई ।वहीं भारत में एक साथ दो स्वदेशी निर्मित कोविड वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने के बाद कई देशों को कोरोना टीका दिया है।भारत ने जिन देशों को कोरोना वैक्सीन दी है, उनमें नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ब्राजील, इजरायल, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा समेत कई अन्य देश शामिल हैं।

दो अप्रेल-ऑटिज्म दिवस विशेष: ऑटिज्म (स्वलीनता) बीमारी नहीं बल्कि मस्तिष्क का विकार है-चंचला पटेल
वन मंत्री केदार कश्यप पहुंचे दुर्ग, केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण
थॉर के हथौड़े का जादू बरकरार: बॉक्स ऑफिस पर हथियाया एक और रिकॉर्ड…
राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण दर अब घटकर मात्र 2.7 प्रतिशत पर…. लगातार बढ़ाया गया रोजाना सैंपल जांच का दायरा… बीते 24 घंटों में सामने आए 1285 नए केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चुनाव से पहले ही कांग्रेस सरकार पर संकट, चार विधायकों ने दिया इस्तीफा चुनाव से पहले ही कांग्रेस सरकार पर संकट, चार विधायकों ने दिया इस्तीफा
Next Article Big Army success: Eight terrorists wiped out in 32 hours, five in Shopian and three in Avantipora जम्मू-कश्मीर: हालात का जायजा लेने घाटी पहुंचा विदेशी प्रतिनिधियों का दल, किया गया पारंपरिक स्वागत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?