ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : भिलाई -3 रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले तीन बैग से आरपीएफ ने जब्त किया 14 किलो गांजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big Breaking : भिलाई -3 रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले तीन बैग से आरपीएफ ने जब्त किया 14 किलो गांजा

By Mohan Rao
Published: October 26, 2023
Share
भिलाई तीन आरपीएफ ने जब्त किया 14 किलो गांजा
SHARE

भिलाई। रेलवे सुरक्षा बल भिलाई पोस्ट को बड़ी सफलता मिली है। भिलाई तीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर आरपीएफ की टीम को सीड़ी के नीचे तीन बैग लावारिस हालत में मिले। आरपीएफ की टीम ने आसपास पूछताछ के बाद उक्त तीनों बैग जब्त किए। जब बैग खोलकर देखा तो आरपीएफ की टीम भी हैरान रह गई। दरअसल तीन बैग से आरपीएफ ने कुल 14 पैकेट बरामद किए जिसमें गांजा भरा हुआ था। बरामद गांजे का कुल वजन 14.222 किलोग्राम निकला। आरपीएफ मामला जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा-20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना 24 अक्टूबर की है। आरपीएफ पोस्ट भिलाई की टीम द्वारा विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी रेलवे स्टेशनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में भिलाई 03 रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर लावारिस हालत में तीन बैग मिले। यह बैग पोल नंबर 852/09 के पास सीढी के नीचे दिखाई दिए। उक्त बैगों के संबंध में आसपास के यात्रीयों से पूछताछ करने पर कोई वारिस नहीं मिला।

इसके बाद तीनों बैग जब्त किया गया। जब्त बैग में काले रंग का पीट्ठू बैग जिसमें एचपी लिखा हुआ था। एक लाल एवं काले रंग का पीट्ठू बैग रीबोक लिखा हुआ तथा एक कपडे का थैला चेन लगा हुआ मिला। तीनों बैग खोलने पर एक बैक से 6 पैकेट, दूसरे बैग से 4 पैकेट व कपडे चेन लगे बैग से 4 पैकेट कुल 14 पैकेट मिले। पैकेट खोलने पर उसमें गांजा भरा हुआ था। वजन कराने पर इसका कुल वजन 14.222 किलोग्राम निकला जिसे जब्त किया गया। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है।

इसके बाद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी के एसआई आरके राठौर के द्वारा पंचनामा के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासकीय रेल पुलिस थाना भिलाई 3 को सौंप दिया गया। जीआरपी ने उक्त मामले में धारा-20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट भिलाई के टास्क टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आरके राठौर, प्रधान आरक्षक सीमांत सिंह, आरक्षक सुखराम मीना, आरक्षक अजय राठौर व पोस्ट प्रभारी निरीक्षक पूर्णिमा राय बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

बस्तर से सरगुजा तक “हमर तिरंगा” कार्यक्रम की धूम
कांग्रेस पार्षद की दबंगई, खेल-खेल में चार साल के बच्चे से टूटा कार का नेम प्लेट तो मां को जड़ दिया थप्पड़
ट्विटर इंडिया के चीफ को HC से राहत, गाजियाबाद पुलिस को एक्शन से रोका
Bhilai Breaking : खेत में अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या के बाद जलाया शव… जांच में जुटी पुलिस
मेगा मेडिकल कैंप : 1200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों व सशस्त्र बल के जवानों ने कराया परीक्षण, सेवानिवृत्त अफसर भी पहुंचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article world cup-2023: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा world cup-2023: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा
Next Article सीबीएसई स्कूलों का क्लस्टर बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कल से, 60 से अधिक टीमें होंगी शामिल सीबीएसई स्कूलों का क्लस्टर बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कल से, 60 से अधिक टीमें होंगी शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?