ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोहित शर्मा ने तोडा सचिन तेंदुलकर का यह रिकार्ड, बने आईसीसी वनडे रैंकिंग के सबसे उम्र दराज टॉपर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

रोहित शर्मा ने तोडा सचिन तेंदुलकर का यह रिकार्ड, बने आईसीसी वनडे रैंकिंग के सबसे उम्र दराज टॉपर

By Mohan Rao
Published: October 29, 2025
Share
राहित शर्मा
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का एक खास रिकार्ड तोड़ दिया है। रोहित शर्मा अपने करियर में पहली बार दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में रोहित 781 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंचे हैं। 38 साल, 182 दिन के रोहित वनडे रैंकिंग के सबसे उम्रदराज नंबर-1 भी बने हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (38 साल, 73 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले शुभमन गिल नंबर-1 थे जो अब इस रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।  

बता दें रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। आखिरी दो मैचों में एक अर्धशतकीय व एक शतकीय पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज में 101 की औसत से 202 रन बनाए जिसका फायदा उन्हें मिला। रोहित वनडे में टॉप पर पहुंचने वाले 5वें भारतीय रोहित शर्मा भारत के पांचवें ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे रैंकिंग में नंबर-1 रैंक हासिल की है। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल टॉप पर पहुंच चुके हैं।

कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ विराट कोहली ने तीसरे वनडे में 74 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। अब वह 725 रेटिंग अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर ने एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे वनडे में भारत के लिए अर्धशतक लगाया और वह एक स्थान ऊपर (10वें से 9वें) पहुंच गए हैं। इसके अलावा राशिद खान टॉप वनडे बॉलर बने हुए हैं।  इसी क्रम में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई 334 पॉइंट्स के साथ ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके पीछे जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 302 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 2419 नए केस…. डरा रहे दुर्ग जिले के आंकड़े…. एक दिन में मिले 913 नए केस
Good News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में शुरू होंगे मॉडल राशन की दुकानें, अनाज के साथ मिलेंगी बैंकिंग की भी सुविधाएं
5जी का शुभांरभ: 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का हुआ आगाज, टेक्नोलॉजी सेक्टर में आएगी क्रांति-पीएम मोदी
Breaking News : वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत बताएंगे यू-ट्यूबर्स, रेलवे ने दिया ऑफर… ऐसे बनाएं प्रमोशनल Video
Railway Breaking : एक महीने नहीं चलेगी दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस, सारनाथ व गोंदिया बरौनी का रूट बदला… पढ़ें पूरी खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, रेड कार्पेट बिछाकर आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वागत, आईजी ने सौंपी संविधान की प्रति
Next Article एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुर्ग पुलिस के चार जवानों का चयन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?