ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोहित-राहुल-अय्यर का धमाका, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 388 का लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

रोहित-राहुल-अय्यर का धमाका, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 388 का लक्ष्य

By @dmin
Published: December 18, 2019
Share
बल्लेबाज ने मारा शॉट और बॉल लेकर भागने लगा कुत्ता, सिक्योरिटी गार्ड से भी लगवाई दौड़, मजेदार VIDEO वायरल
बल्लेबाज ने मारा शॉट और बॉल लेकर भागने लगा कुत्ता, सिक्योरिटी गार्ड से भी लगवाई दौड़, मजेदार VIDEO वायरल
SHARE

भारत ने तीन वनडे की सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 388 रन का लक्ष्य दिया। बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 387 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 159, लोकेश राहुल ने 102, ऋषभ पंत ने 39 और श्रेयर अय्यर ने 53 रन की पारी खेली। वहीं, विंडीज की ओर से शेल्डन कॉटरेल ने 2 और अल्जारी जोसेफ, कीरोन पोलार्ड, कीमो पॉल ने 1-1 विकेट लिया। विंडीज सीरीज में 1-0 से आगे है।

रोहित वनडे करियर का 28वां शतक लगाकर शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर शाई होप के हाथों कैच आउट हुए। विराट कोहली दो साल बाद शून्य पर आउट हुए। कीरोन पोलार्ड की गेंद पर रोस्टन चेज ने उनका कैच लिया। इससे पहले लोकेश राहुल 102 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर चेज के हाथों कैच आउट हुए। रोहित और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए चौथी बार 227 रन की साझेदारी हुई थी।

विंडीज के खिलाफ भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर
भारत का विंडीज के खिलाफ यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। टीम इंडिया ने 2011 में विंडीज के खिलाफ इंदौर वनडे में 5 विकेट पर सर्वश्रेष्ठ 418 रन बनाए थे। विंडीज के खिलाफ भारत का तीसरा बड़ा स्कोर 377/5 है, जो 2018 में मुंबई वनडे में बनाया था।
दो साल बाद कोहली शून्य पर आउट
कोहली 2 साल बाद 45वें मैच में शून्य पर आउट हुए। पिछली बार 17 सितंबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई वनडे में बगैर खाता खोले आउट हुए थे। तब कोहली 4 गेंद खेलकर कुल्टर नाइल की गैंद पर मैक्सवेल के हाथों कैच आउट हुए थे।

कोहली इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

रोहित शर्मा 2019 में अब तक 27 वनडे में 1,427 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इस दौरान रोहित का औसत 57.08 का रहा है। उनके बाद विराट कोहली 1292 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 26 मैच में 58.72 की औसत से यह रन बनाए हैं।

कोहली 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 8वें भारतीय

भारतीय कप्तान विराट कोहली 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 8वें भारतीय बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। वे अब तक 241 वनडे, 84 टेस्ट और 75 टी-20 खेल चुके हैं। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के मामले में सचिन 664 मैच के साथ पहले स्थान पर हैं।

दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप, इविन लुईस, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल और खैरी पियरे।

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता
कृष 4: रितिक के साथ दिखेंगी दीपिका
अधीक्षण अभियंता ने डोंगरगांव विद्युत कार्यालय का लिया जायजा
नेहरू कप फाइनल हिंसा: हॉकी इंडिया ने 11 खिलाड़ियों को किया सस्पेंड
जनता की हर समस्या का होगा समाधान, घर घर पहुंचेगी राज्य सरकार,जनता के हित का बजट-मेयर देवेंद्र यादव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लक्ष्य सेन करियर के सर्वश्रेष्ठ 32वें स्थान पर, महिला एकल में पीवी सिंधू छठे स्थान पर
Next Article जनवरी में शुरु होगी वुमेंस फुटबॉल लीग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?