ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोहिंग्याओं पर गिरी गाज, 150 से ज्यादा लोगों को उनके वतन भेजने की तैयारी शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रोहिंग्याओं पर गिरी गाज, 150 से ज्यादा लोगों को उनके वतन भेजने की तैयारी शुरू

By @dmin
Published: April 1, 2021
Share
रोहिंग्याओं पर गिरी गाज, 150 से ज्यादा लोगों को उनके वतन भेजने की तैयारी शुरू
रोहिंग्याओं पर गिरी गाज, 150 से ज्यादा लोगों को उनके वतन भेजने की तैयारी शुरू
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के कुछ हिस्सों में रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। सबसे पहले जम्मू कश्मीर में 150 से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों को हिरासत में लेकर म्यांमार और बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि रोहिंग्या म्यांमार के बंगाली भाषी मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं। यह समुदाय अपने देश में हिंसा के बाद भागकर भारत आ गया । हालांकि रोहिंग्याओं का बड़ी संख्या भागकर बांग्लादेश भी पहुंच गई है और आज भी इन्होंने वहां लाखों की संख्या में शरण ली है। बांग्लादेश में रोहिंग्याओं के शिविरों में कई बार आग लगने की भी खबरें सामने आई है। 

जम्मू में अब भी बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि जम्मू में हिरासत में लिए गए रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये लोग कठुआ जिले के ‘एक विशेष केंद्र में रखे गए हैं जहां उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जम्मू एवं कश्मीर में अभी भी रोहिंग्या मुसलमान बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हालांकि इसकी ट्रेसिंग की जा रही है। 

मार्च में 150 से ज्यादा रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी
अधिकारी ने कहा कि जम्मू के संभागीय आयुक्त राघव लांगेर हीरानगर में इस केंद्र में गए और उन्होंने वहां लोगों को उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि जताई । वहीं 6 मार्च को शहर में सत्यापन अभियान के दौरान करीब 168 रोहिंग्याओं को अवैध रूप से रहते हुए पाए जाने पर उन्हें इस केंद्र में भेज दिया गया था। प्रशासन की ओर से इन रोहिंग्याओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। 

हजारों की संख्या में बसे हैं रोहिंग्या
बताया जा रहा है कि जम्मू में कई राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने केंद्र से रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को वापस भेजने के लिए अपील की है। ये सभी रोहिंग्या और बांग्लादेशी अवैध रूप से इस क्षेत्र में रह रहे हैं। इन दलों एवं संगठनों का आरोप है कि उनकी मौजूदगी ‘जनसांख्यिकी चरित्र को बदलने की साजिश एवं ‘शांति के लिए खतरा है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, जम्मू और सांबा जिलों में रोहिंग्या मुसलमानों एवं बांग्लादेशियों समेत 13700 से ज्यादा विदेशी बसे हुए हैं ।

देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 43,846 नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी
बुजुर्गों और गंभीर मरीजों का टेस्ट पंद्रह मिनट में, अन्य टेस्ट हो रहे एक से डेढ़ घंटे के भीतर…. क्यू मैनेजमेंट बेहतर होने से घटा समय
दोषमुक्त हो चुके सरकारी कर्मचारी के खिलाफ नहीं चलेगा अपराधिक प्रकरण का मामला-हाईकोर्ट
सरगुजा और धमतरी में आग, हजारों हेक्टेयर जंगल खाक, वनकर्मियों की हड़ताल से आफत
भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 167 # 01 april 2021
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड की गुत्थी सफलतापूर्वक सुलझाने पर टीम को किया पुरस्कृत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?