ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई विद्यालय में हुई रोबोटिक्स पर कार्यशाला, छात्र-छात्राओं ने देखी इलेक्ट्रानिक्स मॉडल प्रदर्शनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई विद्यालय में हुई रोबोटिक्स पर कार्यशाला, छात्र-छात्राओं ने देखी इलेक्ट्रानिक्स मॉडल प्रदर्शनी

By Mohan Rao
Published: April 17, 2025
Share
oplus_0
SHARE

भिलाई। डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एटीएल द्वारा “सामुदायिक सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अप्रेल 2025 को बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 की प्राचार्या सुमिता सरकार एवं एटीएल प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता तरुण कुमार साहू के नेतृत्व में पांच छात्रों की टीम द्वारा भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2 के छात्र-छात्राओं के लिए एक रोबोटिक्स प्रदर्शन कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2 के सभागार में विभिन्न रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से बाधा से बचने वाली स्मार्ट गाड़ी, अल्ट्रासोनिक सेंसर आधारित वाहन, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, ब्लूटूथ नियंत्रित कार, हाथ के इशारे से संचालित वाहन, तथा ड्राइवरों के लिए दुर्घटना रोकथाम तकनीक शामिल थीं। इस अवसर पर प्राचार्या सुमिता सरकार ने कहा कि सेक्टर-10 स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों के लिए सदैव खुली है, जहाँ विज्ञान के अनोखे प्रयोगों पर आधारित अनेकों नवाचारी प्रोजेक्ट्स उपलब्ध हैं। ये परियोजनाएँ छात्रों की विज्ञान एवं तकनीकी समझ को विस्तार देने में अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरक सिद्ध हो रही हैं।

वरिष्ठ व्याख्याता तरुण कुमार साहू ने विभिन्न परियोजनाओं का संक्षिप्त तकनीकी विवरण प्रस्तुत किया तथा उपस्थित छात्रों को अपने रचनात्मक विचारों एवं नवाचार को निरंतर विकसित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से स्व-प्रेरित उद्यमशीलता की दिशा में आगे बढ़ने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2 के प्राचार्य विजय सिंह पवार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्र-छात्राओं को अपनी अंतर्निहित प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने का सशक्त अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन के लिए सेक्टर-10 स्कूल की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस रोबोटिक्स कार्यशाला में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रौद्योगिकी की बारीकियों को समझने में गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार साहू, सरिता कुमारी शाक्या, निशि शिवप्पा तथा संगीता मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कोरोना का खतरा: देश में इसी महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर… रिपोर्ट में हुआ खुलासा…. तीसरी लहर को लेकर जाने क्या हैं विशेषज्ञों की राय
छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लोगों में आयी खुशहाली: मुख्यमंत्री बघेल
कोरोना से निपटने 15 दिन के भीतर ऑक्सीजन बेड का तैयार किया गया सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर…. शासकीय अस्पतालों में कोविड और कोविड सस्पेक्टेड मरीजों के लिएअभी 725 ऑक्सीजन युक्त बेड की सुविधा
नितिन गडकरी का दावा: 40 फीसदी बिजली और 60 फीसदी इथेनॉल का एवरेज पकड़ा जाए…तो 15 रुपये लीटर मिलेगा पेट्रोल
वार्ड 14 में यदुवंशी समाज के लिए बनेगा सामुदायिक भवन, महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में होगा 200 कुण्डीय धर्म रक्षा महायज्ञ एवं दो दिवसीय सनातन संस्कृति महासम्मेलन… 19 व 20 अप्रैल को आयोजन
Next Article पत्नी पर छाया प्यार का बुखार, पति की हत्या कर वाइपर सांप से कटवाया… ऐसे हुआ खुलासा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?