ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में डकैती, विरोध करने पर बदमाशों ने एक यात्री को मारी गोली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में डकैती, विरोध करने पर बदमाशों ने एक यात्री को मारी गोली

By @dmin
Published: February 18, 2021
Share
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में डकैती, विरोध करने पर बदमाशों ने एक यात्री को मारी गोली
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में डकैती, विरोध करने पर बदमाशों ने एक यात्री को मारी गोली
SHARE

छपरा (एजेंसी)। बिहार के छपरा जिले से एक बड़ी लूटपाट की खबर आई है। बिहार के बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने दिघवारा और सोनपुर स्टेशन के बीच ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में लूटपाट की। इस दौरान लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी एक यात्री को गोली मार दी। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एस-5 बॉगी में सवार कई यात्रियों से मारपीट भी की।

बिहार में बुधवार देर रात छपरा रेल खंड पर दिघवारा और सोनपुर स्टेशन के बीच ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में यह लूटपाट की घटना हुई। बदमाशों ने 12 से अधिक यात्रियों से मोबाइल, नकदी और गहने लूट लिए। उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी 22 वर्षीय शिवम यादव नाम के एक यात्री ने लूटपाट का विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। शिवम बुरी तरह घायल हो गए हैं। जख्मी हालत में उसे छपरा सदर अस्पताल में रेल थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने भर्ती कराया। हालांकि, अब उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम ग्वालियर एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-5 में सफर कर रहे थे। इसी बीच करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने सोनपुर जंक्शन एवं दिघवारा रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन में लूटपाट शुरू कर दिया। इस दौरान विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों ने शिवम को गोली मार दी। गोली शिवम की दाहिनी जांघ में लगी है और आर-पार हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी चेन पुलिंग कर फरार हो गए।

पुलिस की धरपकड़ जारी 
रेल एसपी मुजफ्फरपुर अशोक कुमार सिंह ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल अपराधियों की धरपकड़ को लेकर एक एसआईटी टीम का गठन किया है।अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। उधर इस संबंध में रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस शीघ्र है इसका खुलासा करेगी। सीवान के अलावा सोनपुर, छपरा और आसपास के क्षेत्रों में रेल पुलिस टीम लगातार छापामारी कर रही है।

सीएम बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निवास में किया योगाभ्यास कहा-योग को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा
प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में ‘तनाव से मुक्ति’ एवं ‘एक नई उड़ान’ शिविर कल से
गिरफ्तार आतंकवादी ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, कहा- 2009 के जम्मू ब्लास्ट में था आईएसआई का हाथ
राजिम माघी पुन्नी मेला में पहुंचे फ्रांस के विदेशी सैलानी, साधु-संतो को आर्शीवाद मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है
वाट्सएप आधारित स्मार्ट चैटबॉट से घर बैठे मिलेगी नागरिक सुविधाएं, बिलासपुर नगर निगम शुरू हो रही सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Visiting officials in the field of Home Minister…. Left on the road गृह मंत्री के क्षेत्र में अधिकारी कर रहे विजिट…. घरों के भीतर नल कनेक्शन के बजाय सड़क पर छोड़ा…. अमृत मिशन के तहत कार्य करने वाले को नोटिस
Next Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 311 नए केस…. पांच जिले ऐसे जहां से एक भी केस नहीं मिले
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?