ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुलमोहर के फूलों से सजेंगी दुर्ग भिलाई की सड़के: जिले में तैयार हो रहे पेल्टाफोरम प्रजाति के गुलमोहर पौधें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गुलमोहर के फूलों से सजेंगी दुर्ग भिलाई की सड़के: जिले में तैयार हो रहे पेल्टाफोरम प्रजाति के गुलमोहर पौधें

By @dmin
Published: June 15, 2020
Share
Roads of Durg Bhilai will be decorated with flowers of Gulmohar: Gulmohar plants of Peltaphorum species are being prepared in the district
Roads of Durg Bhilai will be decorated with flowers of Gulmohar: Gulmohar plants of Peltaphorum species are being prepared in the district
SHARE

दुर्ग। गुलमोहर के फूलों से बिखरी सड़कें कितनी सुंदर लगती हैं। कितने ही डेस्कटाप और लैपटाप में स्क्रीनसेवर में यही नजारा मिलता है। इसी गुलमोहर को बढ़ाने की जिला प्रशासन ने पहल की है। भविष्य में दुर्ग जिले की सारी प्रमुख सड़कों पर भी यही नजारा दिखेगा और यहां के लोगों के लिए यह नजारा इतना करीब होगा कि अपने लैपटाप या डेस्कटाप के लिए किसी स्क्रीन सेवर की जरूरत नहीं होगी, वे अपने मोबाइल से ही दूर तक सड़कों में फैली गुलमोहर की सुंदरता का आनंद लेते हुए अपने सिस्टम के स्क्रीन सेवर के लिए इसके फोटोग्राफ ले सकेगें।

जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने महत्वपूर्ण सड़कों पर गुलमोहर के पौधे लगाने निर्देशित किया है जिसके अंतर्गत गुलमोहर के एक हजार पौधे केवीके में तैयार हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यह गुलमोहर की पेल्टाफोरम प्रजाति के पौधे हैं। इन्हें रोपित करने ट्री गार्ड भी तैयार किए जा रहे हैं। पौधे जरूरत के मुताबिक ऊंचाई में आ जाने के बाद जिले की प्रमुख सड़कों में रोपित कर दिये जाएंगे। केवीके में यह ऐसी पौध तैयार हो रही है जो पूरे जिले की सुंदरता को नये सिरे से गुलजार कर देगी। अधिकांश पेड़ों में फूल खिलते हैं। इन पेड़ों पर इतने फूल खिलते हैं कि इनकी वजह से पत्तियां भी छिप जाती हैं। जिला प्रशासन की इस पहल से न केवल हरियाली का रास्ता खुलेगा बल्कि सड़कें न्यूनतम निवेश के सुंदरता से गुलजार होंगी। गुलमोहर का पौधा तेजी से बढ़ता भी है। अप्रैल और मई के महीने में इसके फूलों से सड़कें बिछी रहती हैं।

न्यूनतम निवेश में अधिकतम सुंदरता की गारंटी

गुलमोहर के पेड़ के साथ यह भी खास है कि यह न्यूनतम निवेश में अधिकतम सुंदरता की गारंटी करता है। सूखे मौसम में भी इसकी उत्तरजीविता रहती है क्योंकि यह मूलत: अफ्रीकन पौधा है। मूल रूप से यह पौधा स्ट्रीट ट्री ही कहलाता है। यही वजह है कि मेडागास्कर जैसे छोटे से द्वीप से यह पूरी दुनिया में फैल गया। कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पक्षियों के विषय पर भी अपनी बात कही थी। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व पशुपक्षियों के लिए भी है। उन्होंने फलदार पौधों के रोपण की बात कही ताकि पशुपक्षियों को भी उनके पर्यावास में ही पर्याप्त आहार मिल सके। उल्लेखनीय है कि गुलमोहर का पौधा पक्षियों के लिए आश्रय स्थल भी बनता है। कापर स्मिथ बार्बेट, ब्राउन हेडेड बार्बेट और मैना अपना घोंसला बनाने इसी पेड़ को चुनती हैं। दुर्ग में तैयार हो रहे गुलमोहर के पौधें आने वाली पीढ़ी को एक सुंदर धरोहर है जो उनके जीवन की सुंदरता को और बढ़ायेगी।

Durg Breaking : रात्रि गश्त में पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक निकला हत्या का आरोपी, बालोद से भाग कर दुर्ग में काट रहा था फरारी
इंग्लैंड में भारत ने रच दिया इतिहास, इंग्लैड को पांचवे व अंतिम टेस्ट में 6 रनों से हराया… सीरीज बराबर
बच्ची की जान बचाने मुख्यमंत्री की फिर दिखी संवेदनशीलता… ​​​​​​​दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्ची को मिला नया जीवन
दिसंबर 2021 तक जीपीएस सिस्टम से लैस होगी भारतीय रेल, रखी जाएगी रेलवे संपत्ति पर नजर
Space Economy: 40 अरब डॉलर की होगी भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, केन्द्रीय मंत्री ने कहा-जल्द आएगा बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Earthquake tremors felt in Kutch, Earth shaken 11 times since last night कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कल रात से 11 बार हिली धरती
Next Article Demand for NSUI: be online exam like NIT एनएसयूआई की मांग: एनआईटी की तरह हो ऑन लाइन परीक्षा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?