ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Road Safety Week: ट्रैफिक नियमों पर लोगों में जागरूकता लाने टीवी शो की भाभियों ने पुलिस के साथ मिल अभियान की शुरूआत की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

Road Safety Week: ट्रैफिक नियमों पर लोगों में जागरूकता लाने टीवी शो की भाभियों ने पुलिस के साथ मिल अभियान की शुरूआत की

By Om Prakash Verma
Published: January 21, 2023
Share
Road Safety Week: ट्रैफिक नियमों पर लोगों में जागरूकता लाने टीवी शो की भाभियों ने पुलिस के साथ मिल अभियान की शुरूआत की
Road Safety Week: ट्रैफिक नियमों पर लोगों में जागरूकता लाने टीवी शो की भाभियों ने पुलिस के साथ मिल अभियान की शुरूआत की
SHARE

एण्डटीवी और मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने की सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिये साझेदारी
मशहूर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के कलाकारों ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया
मुंबई। सड़क सुरक्षा के उपायों और नियमों पर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिये हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस साल मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 11 से 17 जनवरी, 2023 तक हो रहे जागरूकता अभियान के लिये एण्डटीवी के साथ साझेदारी की है। एण्डटीवी की बेहद लोकप्रिय और चहेती भाबियाँ अंगूरी (शुभांगी अत्रे) और अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, आदि जैसे सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायों पर जोर देंगी। दोनों भाबियों ने अपनी ऑन-स्क्रीन शख्सियतों के मुताबिक अपने अनोखे अंदाज में मुंबईकरों से ट्रैफिक के नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए सार्वजनिक जागरूकता के इस अभियान की शुरूआत की है।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में बात करते हुए, संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक), श्री प्रवीण कुमार पडवाल ने कहा, ”सड़क सुरक्षा मुंबई ट्रैफिक पुलिस के सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक है और हम मुंबई के नागरिकों के लिये सड़कों को ज्यादा सुरक्षित बनाने की लगातार कोशिश करते हैं। इस प्रयास को जारी रखते हुए, हमें एण्डटीवी के साथ साझेदारी करके बहुत खुशी हो रही है, ताकि सुरक्षा के विभिन्न उपायों और यातायात नियमों के उल्लंघनों पर जागरूकता फैला सकें। इनके लोकप्रिय किरदारों के माध्यम से हम मुंबईकरों पर सकारात्मक असर डालने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिये सड़क सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लें।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिये मुंबई ट्रैफिक पुलिस के साथ भागीदारी करने पर एण्डटीवी, जि़ंग, बिग मैजिक और अनमोल के चीफ क्लस्टर ऑफिसर विष्णु शंकर ने कहा, ”मुंबई ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा के मामले में हमेशा आगे रही है और उनके अभियान काबिल-ए-तारीफ रहे हैं। एण्डटीवी में, हम सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर साथ मिलकर अपनी सड़कों एवं समुदायों को सुरक्षित रखने के लिए उनके साथ साझेदारी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। अंगूरी भाबी और अनीता भाबी को उनके प्रशंसक बहुत प्यार करते हैं। वे अपने अनोखे अंदाज में मुंबईकरों से सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह करेंगी। मुंबई में जमीनी-स्तर के अभियान के अलावा, हमने एक माइक्रोसाइट डेवलप की है, जहाँ देशभर के लोग सड़क सुरक्षा के व्यक्तिगत वीडियोज अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।

इस प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए, ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाबी, यानि शुभांगी अत्रे ने कहा, ”मैं ऐसे अभियान का हिस्सा बनकर काफी खुश हूँ, जोकि सड़क सुरक्षा पर जागरूकता पैदा करता है। अपनी और दूसरों की जिन्दगी को खतरे में पडऩे से बचाने के लिये ट्रैफिक के नियमों को समझना और उनका पालन करना जरूरी है। मेरे प्रशंसक andtvroadsafety.zee5.com पर क्लिक करके मेरे सुरक्षा संदेश के वीडियोज अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं। ‘भाबीजी घर पर हैं की अनीता भाबी, यानि विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, ”यात्रियों को सड़क सुरक्षा पर शिक्षित और जागरूक करने के लगातार प्रयासों के लिये मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद दिया जाना चाहिये। आइये, हम अपनी सड़कों को सभी के लिये ज्यादा सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

एण्डटीवी और मुंबई ट्रैफिक पुलिस हर नागरिक से सुरक्षापूर्वक गाड़ी चलाने और ट्रैफिक के नियमों का पालन करने का आग्रह करती है, क्योंकि भाबीजी घर पर हैं! आप andtvroadsafety.zee5.com पर जाकर अंगूरी भाबी के सुरक्षा संदेशों वाले वीडियोज अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग राष्ट्रीय स्तर पर फिर पुरस्कृत, अंगना म शिक्षा कार्यक्रम को मिला वर्ष 2022 का स्कॉच अवार्ड
भिलाई में तनाव: मंदिर में तोडफ़ोड़ को लेकर बवाल, पुलिस ने शांति बनाए रखने निकाला फ्लैग मार्च
किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के वकील ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह
देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर बोल बम समिति करेगी भिलाई के हेल्थ वर्कर्स का सम्मान, अध्यक्ष दया सिंह बोले-पीएम के नेतृत्व में देश ने हासिल की ये सफलता
आज दुर्ग में रहेंगे मुख्यमंत्री साय, पोला उत्सव, किसान उत्सव और बैल दौड़ में होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : शौच के लिए निकली नाबालिग से रेप, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Next Article मुख्यमंत्री बघेल ने दर्शकों के साथ देखा भारत- न्यूजीलैंड का मैच, जीत पर जश्न भी मनाया

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?