ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, राहगीर को रौंदा; मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkorba

Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, राहगीर को रौंदा; मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

By Om Prakash Verma
Published: March 28, 2025
Share
Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, राहगीर को रौंदा; मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, राहगीर को रौंदा; मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
SHARE

कोरबा। कोरबा-चांपा एनएच मुख्य मार्ग सरगबुंदिया स्थित मड़वारानी मंदिर के समीप भारी वाहन की चपेट में आने से राहगीर की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जहां इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के कुछ देर बाद ही मृतक की पहचान सरगबुंदिया निवासी मंगल सिंह यादव के रूप में की गई। जहां सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रो कर बुरा हाल था।

बताया जा रहा है कि घटना देर रात घटी। जहां इस हादसे के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए और सड़क पर ही बैठकर चक्काजाम शुरू हो गया। वहीं देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जहां लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस जाम में भारी वाहनों के अलावा चार पहिया वाहन और यात्री बस के अलावा बाइक सवार भी घंटे फंसे रहे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का और उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझने का प्रयास किया।

ग्रामीणों की मानें तो मृतक मंगल सिंह यादव स्थानीय निवासी है और किसी काम से सड़क किनारे जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

लोगों ने इस हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और इसके अलावा तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है। जहां पुलिस ने लोगों को समझाया और मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता देकर शासन से मिलने वाली सहायता राशि दिए जाने के आश्वासन पर 4 घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। वहीं उरगा थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही।

एसीसी फैक्ट्री में कोयला ट्रांसपोर्ट करने वाले चालकों से अवैध वसूली, एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित, एक अन्य आरक्षक भी लाइन अटैच
अवैध अतिक्रमण कर व्यापार करने वालों को निगम की चेतावनी, पावर हाउस में की गई जब्ती की कार्रवाई
डिवाइडर से टकराई पिकअप, 24 लोग घायल, तीन को गंभीर चोट
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में प्रारंभ होगा विश्वविद्यालय का कौशल विकास केन्द्र
Shocking news : 8 साल के बच्चे को डसना कोबरा को पड़ गया महंगा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी हैरान-परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: आवारा मवेशी और कितनी जानें लेंगे
Next Article Weather Update: चड़ने लगा तापमान, सात जिलों में पारा 40 डिग्री के पार Weather Update: चड़ने लगा तापमान, सात जिलों में पारा 40 डिग्री के पार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?