ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यपाल से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की ली जानकारी… संकट से निपटने सेना के पूर्व चिकित्सकों व पूर्व सैनिकों की सेवा लिये जाने दिया सुझाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यपाल से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की ली जानकारी… संकट से निपटने सेना के पूर्व चिकित्सकों व पूर्व सैनिकों की सेवा लिये जाने दिया सुझाव

By @dmin
Published: April 27, 2021
Share
चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा
चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा
SHARE

रायपुर। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दूरभाष पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से चर्चा कर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति तथा वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी ली । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इस संकट से निपटने के लिये प्रदेश में निवासरत सेना के भूतपूर्व चिकित्सकों, नर्स, लैब टैक्नेशियन एवं भूतपूर्व सैनिकों की सेवाये ली जा सकती हैं। इसके साथ ही साथ स्काउट गाईड, एनएसएस के स्वंयसेवक, एनसीसी केडेटों की भी सेवाएं ली जा सकता है। इसके लिये संबंधितों के साथ वर्चुअल बैठक कर सुझाव एवं सहयोग लिया जा सकता है। रक्षामंत्री ने कहा है कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा करें और उन्हें इस सुझाव से अवगत करावें।
इसके उपरांत राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से फोन पर चर्चा कर रक्षामंत्री के इन सुझावों एवं निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि सेना के इन पूर्व कर्मियों से सहयोग प्राप्त करने के लिये इनके प्रमुखों के साथ वर्चुअल मीटिंग लेकर इनके सुझाव प्राप्त किया जाए ताकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से उत्पन्न संकट से निपटने में सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भूतपूर्व सेना कर्मियों का कोरोनो संकट काल में सहयोग लेने का सुझाव बहुत अच्छा है और संकट की स्थिति से निपटने में उपयोगी हो सकता है। राज्यपाल सुश्री उइके ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से भूतपूर्व सैनिकों और सैन्य सेवा में रहे पूर्व चिकित्सकों के साथ शीघ्र वर्चुअल बैठक आयोजित कर सहयोग की कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराने की बात कही है।

एक दिन में लगे 2 लाख 14 हजार से अधिक लोगों को टीके… प्रदेश में अब तक लगाए गए 1 करोड़ 61 लाख 73 हजार से अधिक डोज
पीएम और उपराष्ट्रपति सुरंग के जरिए पहुंचेंगे संसद , लोगों को नहीं होगी परेशानी, जानें- कैसे बन रही है नई संसद
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुआ राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस का आयोजन, सुप्रीम कोर्ट के जज हुए शामिल
जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 50 हजार के पार, निफ्टी में भी उछाल
नीतीश का बड़ा फैसला: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान पूर्व आईएएस और सांसद आरसीपी सिंह को सौंपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel discussed with the media heads of the capital, said- Media should help in morale of people by removing the misconceptions and fears related to Corona मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी के मीडिया प्रमुखों से की चर्चा, कहा- कोरोना के संबंध में फैली भ्रान्तियों और भय को दूर कर लोगों के मनोबल बढ़ाने के कार्य में सहयोग करे मीडिया
Next Article MNREGA strengthening rural economy amid lockdown crisis…. Employment is being provided to more than 42 thousand लॉकडॉउन संकट के बीच ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता मनरेगा…. सोशल डिस्टेंसिंग एवं सुरक्षा उपायों के साथ 42 हजार से अधिक हितग्राहियों को मुहैया कराई जा रहा है रोजगार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?