ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली निगम को कल मिलेगा नया प्रशासनिक भवन, सीएम बघेल कल करेंगे लोकार्पण…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने निरीक्षण कर तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रिसाली निगम को कल मिलेगा नया प्रशासनिक भवन, सीएम बघेल कल करेंगे लोकार्पण…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने निरीक्षण कर तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

By @dmin
Published: January 11, 2021
Share
Risali Corporation will get new administrative building tomorrow
Risali Corporation will get new administrative building tomorrow
SHARE

शहीद पार्क व सेक्टर-1 गार्डन सहित गौतम नगर पानी टंकी का भी होगा लोकार्पण

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली का नया प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो गया है। 12 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रिसाली निगम के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण से पूर्व सोमवार को प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नव निर्मित भवन का निरीक्षण किया और लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश भी दिए।
बता दें कि 12 जनवरी को सीएम बघेल दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। रिसाली में मुख्यमंत्री नगर निगम कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर अमृत मिशन सहित अनेक कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम भी होगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-5 में बने शहीद पार्क व सेक्टर-1 में बने भव्य गार्डन का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री भिलाई में सेक्टर वन गार्डन का लोकार्पण करने के साथ ही इस अवसर पर वे यहां लगाये गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण, देखेंगे लेजर शो
सेक्टर-5 में शहीद पार्क तैयार हो गया है। इसमें सरदार भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी गन मेटल की मूर्ति लगाई गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ बनने के बाद से देश भर में शहीद 1270 जवानों के नाम भी श्रद्धांजलि स्वरूप अंकित किये गये हैं। पार्क को काफी आकर्षक बनाया गया है ताकि यहां पर्यटन को बढ़ावा मिले। लोकार्पण कार्यक्रम की सबसे प्रमुख विशेषता प्रतिमा का अनावरण होगी। मुख्यमंत्री प्रतिमा अनावरण करेंगे और धीरे-धीरे खास टेक्नीक से प्रतिमा लोगों के सामने अनावृत्त होगी। मुख्यमंत्री श्रद्धासुमन भी अर्पित करेंगे। इस मौके पर लेजर शो भी दिखाया जाएगा जो सरदार भगत सिंह के जीवन के विशेष क्षणों से लिया गया है। सरदार भगत सिंह की गन मेटल की यह प्रतिमा 25 फीट की है जो उनकी देश की सबसे ऊंची गनमेटल प्रतिमा है। यहां पर सौ फीट तिरंगा भी लहरायेगा। म्यूजिकल फाउंटेन के माध्यम से भी लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।
गौतम नगर विशाल पानी की टंकी का लोकार्पण
गौतम नगर खुर्सीपार में भी सीएम बघेल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां अमृत मिशन के एक फेस के तहत बने पानी टंकी का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। इसके माध्यम से भिलाई की बड़ी आबादी को जल प्रदाय सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा जामुल में बने 45 लाख लीटर की कैपेसिटी का फिल्टर प्लांट का लोकार्पण भी सीएम बघेल करेंगे। साथ जिले के नगरीय निकायों में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन तथा पट्टा वितरण का कार्यक्रम भी होगा।

निगम आयुक्त के निर्देश पर टैक्स वसूली के लिए निगम क्षेत्र में लग रहा शिविर… नागरिक अपने वार्ड क्षेत्र में ही जमा कर सकते है टैक्स
नक्सलियों ने बाजार में फेंके पर्चे : ग्रामीणों से कहा- पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग को मार भगाओ
रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई एसी सिटी बस सर्विस, रोज लगेंगे चार फेरे… यहां देखें इसकी टाइमिंग
दिल्ली में हाई अलर्ट, आतंकी हमले के इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस
दरिया हो या पहाड़ हो, टकराना चाहिए…. जब तक न सांस टूटे, जिए जाना चाहिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Congress party going to training camp received a grand welcome in Bhilai प्रशिक्षण शिविर में जा रहे कांग्रेसी दल का भिलाई में हुआ भव्य स्वागत
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र से कहा- आप इन कानूनों पर रोक लगाइए या फिर हम लगा देंगे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?