ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली निगम: अवकाश के दिन जुटे अधिकारी-कर्मचारी…. आयुक्त ने उठाया झाड़ू… मुख्य अभियंता ने पोछा टेबल, नोडल अधिकारी ने फेंकी रद्दी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रिसाली निगम: अवकाश के दिन जुटे अधिकारी-कर्मचारी…. आयुक्त ने उठाया झाड़ू… मुख्य अभियंता ने पोछा टेबल, नोडल अधिकारी ने फेंकी रद्दी

By @dmin
Published: June 12, 2021
Share
Risali Corporation: Officers-employees gathered on the day of the holiday
Risali Corporation: Officers-employees gathered on the day of the holiday
SHARE

रिसाली। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ वातावरण दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्य स्थल की सफाई की। शनिवार अवकाश के दिन आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने स्वयं अपने चेम्बर की सफाई करते झाड़ू लगाया। वहीं मुख्य कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर ने टेबल की सफाई की और नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने कार्यालय के रद्दी व कबाड़ को बाहर फेका।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने प्रत्येक माह के दूसरे और तीसरे शनिवार को अधिकारी-कर्मचारी को स्वयं कार्यालय सफाई के निर्देश दिए है। इसकी शुरूआत करने आयुक्त सुबह 7:30 बजे श्याम नगर स्थित टंकी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने पहले राजस्व विभाग कार्यालय, स्टोर और लेखा शाखा में चल रहे सफाई कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद आयुक्त, नोडल अधिकारी व मुख्य कार्यपालन अभियंता ने अपने-अपने कार्यालय की सफाई करने जुट गए। इस दौरान राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा, स्टोर विभाग के निर्मल देशमुख, प्रकाश साहू व लेखा अधिकारी ऐमन चंद्राकर, स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे।
पुराने रिकार्ड को सहेजने निर्देश
निरीक्षण के दौरान जोन कार्यालय रिसाली के समय से रखे रिकार्ड को अलग कमरे में शिफ्ट किया गया। इसमें पुराने मोबाइल वितरण, राशन कार्ड व लोक निर्माण विभाग के दस्तावेज शामिल है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के कर्मचारी फाइलों को धीरे-धीरे स्कूटनी कर सहेजने का कार्य दूसरे व तीसरे शनिवार को करेंगे।
पंखा से लेकर आलमारी की सफाई
सफाई अभियान सुबह साढ़े 7 से 10:30 बजे तक चला। इस दौरान निगम के 50 से भी ज्यादा कर्मचारियों ने टंकी ऑफिस में लगे पंखा, लाइट, टेबल, आलमारी और दीवार पर लगे जाले को निकाला। सफाई अभियान के दौरान आयुक्त व अन्य अधिकारी पूरे समय तक कर्मचारियों का सहयोग करते रहे।
नदारद प्लेसमेंट कर्मचारियों का कटेगा वेतन
आयुक्त ने इस दौरान प्लेसमेंट कर्मचारियों से अलग से चर्चा की। कौन-कौन से विभाग में कार्य करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। आयुक्त ने सभी प्लेसमेंट कर्मचारियों को टंकी ऑफिस में उपस्थित होने निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कई कर्मचारी गायब रहे। इसे आदेश की अवहेलना मानेते हुए आयुक्त एक दिन का वेतन काटने निर्देश दिए है।
नाली पर बिछे फर्सी को उठाकर कराया साफ
कार्यालय स्वच्छता अभियान के बाद आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे वार्ड में चल रहे नाली सफाई अभियान का निरीक्षण किया। मैत्री नगर में नागरिकों ने घर के सामने नाली पर फर्सी पत्थर को लगाकर जाम कर दिया था। सफाई में व्यवधान होने पर आयुक्त ने अपनी उपस्थिति में पत्थर को उठवाकर सफाई कराया। साथ ही खाली जगह में बारिश का पानी भरने पर पानी निकासी रास्ता बनाने निर्देश दिए।

दर्दनाक हादसा: ट्रेन से उड़े ट्रक के परखच्चे, चपेट में आया बाइक सवार, पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत
अंतिम सफर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पीएम मोदी, लोकसभा स्पीकर, रक्षामंत्री सहित दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
निगम में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, गिनाई चार वर्ष की उपलब्धियां, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी
CG Crime : शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव… हाथ से पंजा भी गायब
Bhilai : बीच सड़क व नो पार्किंग पर खड़े वाहन चालकों पर कार्रवाई, चार ट्रक चालकों पर 80 हजार का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस छत्तीसगढ़ में तेजी से नीचे आ रहा कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 741 नए केस…. 15 की हुई मौत
Next Article Digvijay Singh's clubhouse chat went viral… Said this thing on Article 370 दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस चैट वायरल… धारा 370 पर कह दी यह बात…. भाजपा ने कहा कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान… जाने क्यों हो रहा है बवाल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?