दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक स्थित गांव करसा (घु) निवासी गिरीश साहू को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर से काफी राहत मिली। कई महीनों से खुजली की समस्या झेल रहे गिरीश को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उचित इलाज मिला और समस्या से छुुटकारा मिला। रोजी मजदूरी करने वाले गिरीश के लिए यह समस्या काफी जटिल थी जिसका उचित इलाज स्वास्थ्य शिविर में मिला।
बता दें कि गिरीश के परिवार मे 5 सदस्य रहते है जिसमे पत्नी, मां भाई और एक बच्चा है। गिरीश अपनी पारिवारिक खर्च किसानी और रोजी मजदूरी के माध्यम से ही पूरा करते है।फरवरी महीने मे गिरीश के शरीर मे कुछ दाने निकाल आए जिससे उन्हे बहुत खुजली होती थी, जो धीरे धीरे बढ़ती जा रही थी। खुजली के कारण स्वास्थ्य मे भी कमजोरी महसूस होने लगी। इसके उपचार के लिए गिरीश ने घरेलू उपचार जैसे नीम का काढ़ा पिया और साथ ही गांव के वैद्य को भी दिखाया पर रोग में नियंत्रण नहीं मिल पा रहा था। इस दौरान पता चला की रिलायंस फाउंडेशन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे गिरीश साहू ने अपनी समस्या के बारे मे बताया और उनकी समस्या को सुन कर चिकित्सक ने उन्हे दवाई के साथ गर्म पानी मे डेटॉल डाल के नहाने की सलाह दी। साथ ही 5 दिन बाद दोबारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे आने की भी सलाह दी।
उपचार लेने के बाद गिरीश के त्वचा से दाने भी कम होने लगे और खुजली होना भी बंद हो गयी। साथ ही चिकित्सक के बताए अनुसार, पांच दिवस बाद पुन: वह चिकित्सक से मिले और अपनी बीमारी के बारे मे पूरी जानकारी दी और दाने तथा खुजली दुबारा ना हो जाए इसके लिए साफ सुथरे रहने की सलाह दी। गिरीश ने इस निशुल्क चिकित्सा के लिए रिलायंस फ़ाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।
रिलायंस फांउंडेशन के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर से किसान को मिली राहत…. कई माह की परेशानी कुछ दिनों में हुई दूर




