ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का फरमान: 18 अप्रैल को आरटीजीएस की सुविधा 14 घंटे के लिए रहेगी बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का फरमान: 18 अप्रैल को आरटीजीएस की सुविधा 14 घंटे के लिए रहेगी बंद

By @dmin
Published: April 16, 2021
Share
Reserve Bank of India decree: RTGS facility will be closed for 14 hours on April 18
Reserve Bank of India decree: RTGS facility will be closed for 14 hours on April 18
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। डिजिटल भुगतान रियल टाइम ग्रॉस सेट्लमेंट (आरटीजीएस) की सुविधा रविवार 18 अप्रैल को 14 घंटे के लिए बंद रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि आरजीटीएस में तकनीकी सुधार के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसके लिए 17 अप्रैल शनिवार की मध्यरात्रि से रविवार दोपहर 2 बजे तक यह सुविधा बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) की सुविधा जारी रहेगी। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वह अपने-अपने ग्राहकों को सूचित कर दें कि वे भुगतान को सुचारु रखने की योजना बना लें।
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि दो लाख रुपये से अधिक राशि भेजने के लिये उपयोग होने वाली आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) सेवा शनिवार की मध्य रात्रि से 14 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं होगी। इसका कारण इसके ‘डिजास्टर रिकवरीÓ समय को और बेहतर करने के लिए तकनीकी रूप से इसे उन्नत बनाना है। वहीं, 2 लाख रुपये तक के लेन-देन के लिए उपयोग होने वाला नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) पहले की तरह काम करता रहेगा।
रिजर्व बैंक ने बताया कि 17 अप्रैल 2021 को कारोबार की समाप्ति के बाद आरटीजीएस प्रणाली की क्षमता को बेहतर बनाने तथा ‘डिजास्टर रिकवरीÓ (आपदा सुधार) समय को और बेहतर बनाने के लिए आरटीजीएस को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा। ऐसे में आरटीजीएस सेवा 18 अप्रैल 2021 को 00:00 बजे (शनिवार रात) से 14.00 बजे (रविवार तक) तक उपलब्ध नहीं होगी। आरबीआई ने कहा कि सदस्य बैंक अपने ग्राहकों को इसके अनुसार अपने भुगतान संचालन की योजना के लिए सूचित कर सकते हैं। बता दें कि आरटीजीएस सुविधा पिछले साल 14 दिसंबर से 24 घंटे उपलब्ध है। इसके साथ भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां यह सुविधा 24 घंटे काम करती है।

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक, भव्यता से संपन्न कराने दिए निर्देश
Balodabazar violence : आगजनी 12 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, कलेक्टर व एसपी ने दी जानकारी
चुनाव आयोग ने तय की दिल्ली विधानसभा चुनाव की डेट, 5 फरवरी को मतदान… 8 को आएंगे नतीजे
जिम्मेदार कौन: अस्पताल में बिना टेंडर कराया जा रहा था काम, निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत
‘गिरते-संभलते’ राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के दो साल पूरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोवैक्सिन को मिली ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी… कोवेक्सीन की दोनों डोज ले चुके भारतीय अब जा सकेंगे ऑस्ट्रेलिया सीएम बघेल की मांग पर केन्द्र ने भेजी वैक्सीन की एडवांस डोज…. रायुपर पहुंची कोवेक्सीन की 2 लाख डोज
Next Article Necessary meeting of the members of the district level control room under the chairmanship of Collector Dr. Bhure कलेक्टर डॉ भूरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के सदस्यों की आवश्यक बैठक… जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष के प्रयास से इन अस्पतालों में बेड बढ़ाने का प्रयास

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?