ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऋचा चड्ढा ने मानहानि केस लिया वापस, पायल घोष ने मांगी बिना शर्त माफी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

ऋचा चड्ढा ने मानहानि केस लिया वापस, पायल घोष ने मांगी बिना शर्त माफी

By @dmin
Published: October 14, 2020
Share
ऋचा चड्ढा ने मानहानि केस लिया वापस, पायल घोष ने मांगी बिना शर्त माफी
ऋचा चड्ढा ने मानहानि केस लिया वापस, पायल घोष ने मांगी बिना शर्त माफी
SHARE

मुबंई (एजेंसी)। पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और पायल घोष एक केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल पर ऋचा चड्ढा के मानहानि मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में दोनों के बीच आपसी सहमति से केस खत्म हो गया है। 
दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने ऋचा और पायल को आपसी सहमति करने के लिए दो दिन का समय दिया था, जिस पर बुधवार को दोनों पक्ष ने कुछ प्रमुख बिंदुओं पर सहमति जताई। इसके बाद कोर्ट ने इजाजत दे दी। पायल घोष की ओर से बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में बताया गया कि उन्होंने आपसी बातचीत से अपने विवाद को सुलझा लिया है और सहमति की शर्तें मानी हैं। जिसके तहत पायल घोष ने ऋचा चड्ढा के खिलाफ दिए गए अपने बयान को वापस ले लिया और माफी मांग ली। पायल घोष के वकील नितिन सतपुते ने उच्च न्यायालय को बताया कि पक्षकार सहमत हो गए हैं कि वे इस मामले के संबंध में एक दूसरे के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करेंगे और मौद्रिक मुआवजे की कोई मांग नहीं करेंगे। वहीं ऋचा चड्ढा के वकील वीरेंद्र और सवीना बेदी ने भी इस बात पर सहमति जताई कि मामले को आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया है।

Actor Richa Chaddha's defamation case against Payal Ghosh at Bombay High Court withdrawn after both parties signed consent terms.

— ANI (@ANI) October 14, 2020

बता दें कि ऋचा ने पायल के कथित रूप से झूठे, बेबुनियाद, अशोभनीय और अपमानजनक बयान को लेकर उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा दायर किया था तथा क्षतिपूर्ति की मांग की थी। गौरतलब है कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए ऋचा सहित बॉलीवुड की कुछ और अभिनेत्रियों का नाम भी लिया था। जिसके बाद ऋचा ने पायल के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। पिछले कुछ दिनों से ये केस चर्चा में था, जहां बुधवार को दोनों की आपसी सहमति के बाद केस खत्म कर दिया गया।

Shocking news : पति ने पैर नहीं दबाया तो पत्नी ने लगा ली फांसी, लवमैरीज के बाद साथ रह रहे थे दोनों
दुल्हन की तरह सजा सेक्टर 7 का शिवधाम, सावन के दूसरे सोमवार रुद्राभिषेक के साथ होगी महाआरती
हुमा कुरैशी की तस्वीरें देखकर आपको भी हो जाएगा प्यार, फैंस कर रहे लाइक्स की बौछार
Big accident : सब्जी लेकर बाइक पर जा रहे युवक को बस ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
खालिस्तानी समर्थक भगौड़ा अमृतपाल गिरफ्तार, 36 दिन से काट रहा था फरारी… पंजाब पुलिस ने गुरुद्वारे से पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केबीसी के हॉट सीट पर पहुंची राजनांदगांव की पद्मश्री फुलबासन, मिला था कर्मवीर सेगमेंट में आमंत्रण, अभिनेत्री रेणुका शहाणे का मिला साथ केबीसी के हॉट सीट पर पहुंची राजनांदगांव की पद्मश्री फुलबासन, मिला था कर्मवीर सेगमेंट में आमंत्रण, अभिनेत्री रेणुका शहाणे का मिला साथ
Next Article हेयर स्ट्रेटनिंग के बाद बालों का ऐसे रखें ख्याल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?